मॉनसून के बाद अपनी कार को दें नई जान, अपनाएं ये 5 आसान तरीके
After Monsoon Car Tips: मॉनसूम के मौसम के बाद अपनी कार को बेहतरीन और सुरक्षित स्थिति में बनाए रखने के ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम कार के लिए कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। लगातार बारिश, पानी से भरी सड़कें और ज्यादा नमी की वजह से कार के टायर, ब्रेक, वाइपर और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स पर असर पड़ सकता है। ऐसे में मॉनसून खत्म होने से पहले कार को थोड़ी देखभाल करना जरूरी है। अगर आप भी कार को लंबे समय तक अच्छी कंडीशन में रखना चाहते हैं तो मॉनसून खत्म होने से पहले ये 5 कार कर लें।
कार की सफाई
बारिश के दौरान कार के नीचे की तरफ मिट्टी, कीचड़ और गंदगी जमा हो जाती है। खासकर कार के अंडरबॉडी हिस्से में गंदगी अगर लंबे समय से जमी हो तो वहां जंग लगने का खतरा रहता है। मॉनसून खत्म होने से पहले कार को बाहर से अच्छी तरह साफ कराएं। साथ ही, पहियों और कार के नीचे वाले हिस्से की भी सफाई कराना अच्छा रहता है।
टायर और ब्रेक चेक करें
बारिश में गीली सड़कों पर टायर और ब्रेक का सही हालत में होने बहुत ही जरूरी है। मॉनसून के दौरान टायरों की ग्रिप भी कम होने लगती है। कार के टायरों में हवा का दबाव चेक करें और टायर के ट्रेड को भी देखें। अगर टायर बहुत ज्यादा घिस चुके हैं तो उन्हें बदलने पर विचार भी किया जा सकता है। साथ ही, ब्रेक से कोई अजीब आवाज आ रही है या ब्रेक लगान में पहले से ज्यादा दूरी तय हो रही है तो इसकी भी जांच कराएं।
वाइपर और विंडशील्ड
बारिश में साफ दिखाई देना सुरक्षित ड्राइविंग के लिए बहुत जरूरी है। अगर वाइपर ब्लेड खराब हो गए हैं तो वे शीशे पर पानी साफ करने के बजाय निशान छोड़ सकते हैं। मॉनसून खत्म होने से पहले वाइपर ब्लेड की जांच करें और अगर वे सख्त, टूटे या खराब हो गए हैं तो वे शीशे पर पानी साफ करने के बजाय निशान छोड़ सकते हैं।
कार की बैटरी
बारिश के मौसम में कार में नमी ज्यादा रहती है। ऐसे में बैटरी के टर्मिनल और कुछ इलेक्ट्रिकल कनेक्शन पर भी असर पड़ सकता है। कार की बैटरी की जांच कराएं और देखें कि टर्मिनल पर जंग या सफेद पाइडर जैसे कुछ तो नहीं जमा। साथ ही, हेडलाइट, इंडिकेटर और ब्रेक लाइट भी चेक करें।
कार के अंदर नमी
बारिश के दौरान जूते या कपड़ों के साथ पानी कार के अंदर जा सकता है। इससे कार के फ्लोर मैट और कारपेट में नमी जमा हो सकती है। लंबे समय तक नमी रहने पर बदबू और फंगस की समस्या हो सकती है। मॉनसून खत्म होने से पहले कार के मैट और कारपेट को अच्छी तरह सुखाएं। कार के अंदर की सफाई करें और जरूरत पड़ने पर केबिन एयर फिल्टर भी चेक कराएं।
