विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेट्रोल-डीजल 3 रुपए हुआ महंगा; जेब खाली होने से बचाएंगी तगड़ी माइलेज वाली ये 5 कारें, देखें लिस्ट

Published: Fri, 15 May 2026 01:01 PM (IST)

Petrol-Diesel Price Hike: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा ह गया है। इससे बचने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 3 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से यह फैसला लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में हुई यह बढ़ोतरी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ी कीमतों के असर को पूरी तरह कवर करने के लिए जरूरी बढ़ोतरी का सिर्फ दसवां हिस्सा है।

माइलेज वाली कारें

बढ़ती कीमतों के असर को कम करने के लिए ज्यादा माइलेज वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करना है एक अच्छा विकल्प है। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां हम आपको ARAI से प्रमाणित सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप-5 कारों के बारे में बताएंगे जिसमें Maruti से लेकर Toyota कंपनी की कारें भी शामिल हैं।

Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी की दूसरी मिडसाइज SUV है। इसमें पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिया गया है। माइलेज की बात करें तो यह 28.65kmpl का माइलेज (ARAI) देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 16.38 लाख रुपए से 19.99 लाख रुपए के बीच है।

Toyota Urban Cruiser Hyryder

यह गाड़ी भी देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों की इस लिस्ट में शामिल है। Victoris की ही तरह Hyryder में भी पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिया गया है। माइलेज के मामले में भी यह किसी से कम नहीं है और इसका माइलेज 27.97kmpl (ARAI) है। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 16.72 लाख रुपए से 20.19 लाख रुपए के बीच है।

Honda City eHEV

यह कार पिछले लगभग 25 सालों से देश में मौजूद है और आज भी सबसे लोकप्रिय सेडान कारों में से एक बनी हुई है। Honday City eHEV की गिनती भी देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में की जाती है। यह कार ARAI के अनुसार 27.26kmpl का माइलेज देती है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपए है।

Maruti Suzuki Celerio

Celerio भारत की सबस सस्ती ऑटोमैटिक कारों में से एक तो है ही लेकिन, साथ ही यह देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कारों में भी गिनी जाती है। Maruti की यह हैचबैक कार 26kmpl का माइलेज देती है ARAI के अनुसार। ध्यान रहे कि यह माइलेज केवल इसके AGS वेरिएंट्स के लिए है। इन वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 5.61 लाख रुपए से 6.73 लाख रुपए के बीच है।

Maruti Suzuki Swift

यह कार साल 2005 में लॉन्च हुई थी और तभी से यह देश की सबसे लोकप्रिय हैचबैक कारों में से एक बनी हुई है। यह भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ियां में भी शामिल है। ARAI के अनुसार इस कार का माइलेज 25.75kmpl है जो सिर्फ इसके ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मॉडल के लिए है। इसके इन मॉडल्स की एक्स-शोरूम कीमत 7.04 लाख से 8.65 लाख रुपए के बीच है।

यह भी पढ़ें- New Hyundai Venue Vs Maruti Fronx: इंजन, माइलेज, फीचर्स और कीमत के मामले में किस एसयूवी को खरीदना होगा बेहतर विकल्‍प, जानें डिटेल