विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5.73 लाख रुपए की कीमत में ये है बेस्ट 7-सीटर गाड़ी, 19kmpl का माइलेज और Apple CarPlay जैसे फीचर्स

Published: Mon, 12 Oct 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

Affordable 7 Seater: अगर आप अपनी 7 लोगों की फैमिली के लिए 10 लाख से कम में भरपूर फीचर्स और ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप अपनी 7 लोगों की फैमिली के लिए एक सस्ती 7-सीटर गाड़ी की तलाश कर रहे हैं जो माइलेज से लेकर सेफ्टी और कंफर्ट तक के मामले में हर तरह से फिट बैठे? अगर हां, तो हम आपको यहां एक ऐसी 7-सीटर गाड़ी के बारे में बताएंगे जो सिर्फ 5.65 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में मिल जाती है और 7 लोगों की फैमिली के लिए बेस्ट है।

इंजन और परफॉर्मेंस

हम आपको बता रहे हैं Nissan Gravite के बारे में जिसमें 999cc का 3-सिलिंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जिसमें CNG का विकल्प भी आता है। यह इंजन 6,350rpm पर 71.01bhp की पावर और 3,400rpm पर 96nm का टॉर्क जनरेट करता है।

ट्रांसमिशन और माइलेज

Nissan Gravite में 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड ईजी शिफ्ट AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। यह फ्रंट-व्हील ड्राइव पर काम करती है और इसमें 40 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है। ARAI के मुताबिक इसकी माइलेज मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 19.3kmpl और AMT पर 19.6kmpl है।

डाइमेंशन और स्पेस

इस गाड़ी की लंबाई 3,987mm, चौड़ाई 1734mm और ऊंचाई 1643mm है। इसकी व्हीलबेस 2636mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 182mm है। बैठकी की कैपेसिटी की बात करें तो यह एक 7-सीटर गाड़ी है जिसमें पीछे की थर्ड-रो को हटाया भी जा सकता है। थर्ड-रो की सीटों को हटाने या मोड़ने के बाद इसमें 625 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।

सस्पेंशन ब्रेक और टायर

इस गाड़ी में आगे की तरफ मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन और पीछे की तरफ रियर ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया गया है। स्टीयरिंग के लिए इसमें इलेक्ट्रिक पावर-असिस्टेड टिल्ट स्टीयरिंग मिलता है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके आगे के पहियों में डिस्क ब्रेक और पीछे के पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें 185/65 R15 साइज के रेडियल ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।

सेफ्टी और फीचर्स

सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल-स्टार्ट असिस्ट, TPMS, रियर पार्किंग सेंसर और एक रिवर्स कैमरा दिया गया है। आराम और इंटरटेनमेंट के लिए इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन, 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसके अलावा इसमें पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, सेकंड और थर्ड लाइन के लिए रियर एसी वेंट, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और एक JBL का साउंड सिस्टम मिलता है। Nissan Gravite की एक्स-शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपए से लेकर 9.38 लाख रुपए तक जाती है।

यह भी पढ़ें- 5.29 लाख की कीमत 28kmpl का माइलेज और 6 एयरबैग, छोटी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 5-सीटर कार