नई Skoda Kushaq के Monte Carlo को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI
वाहन निर्माता Skoda की ओर से भारतीय बाजार में ऑफर की जाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी Kushaq के Monte Carlo एडिशन ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता स्कोडा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Skoda Kushaq को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली इस एसयूवी के Monte Carlo Edition को अगर आप भी खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद कितने रुपये की EMI पर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Skoda Kushaq कीमत
Skoda की ओर से Kushaq को मिड साइज एसयूवी के तौर पर भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस गाड़ी के Monte Carlo Edition की एक्स शोरूम कीमत 17.89 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.84 लाख रुपये आरटीओ और करीब 71 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा एसयूवी पर टीसीएस चार्ज भी देना होगा जो करीब 18 हजार रुपये होता है। जिसके बाद Skoda Kushaq on road price करीब 20.61 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर आप इस गाड़ी के Monte Carlo Edition को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 18.61 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 18.61 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 30248 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 18.61 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 30248 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Skoda Kushaq के Monte Carlo एडिशन के लिए करीब 6.79 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 27.40 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला
Skoda की ओर से Kushaq को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। स्कोडा की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitatra, Tata Harrier, Hyundai Creta, Volkswagen Taigun, Kia Syros, Kia Seltos, Mahindra Scorpio जैसी एसयूवी के साथ होता है।
यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्टर, क्या खरीदने में होगा फायदा?
