विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2 लाख की Down Payment के बाद ले आएं Mahindra Thar Roxx का MX1 RWD वेरिएंट, पढ़ें पूरा फाइनेंस प्‍लान

Published: Mon, 26 Aug 2024 10:00 AM (IST)

Mahindra की ओर से हाल में ही Thar Roxx SUV को लॉन्‍च किया गया है। प्रमुख वाहन निर्माता की इस ...और पढ़ें

दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट के बाद कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल।
दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट के बाद कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल।

HighLights

  1. Mahindra ने Thar Roxx को 12.99 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्‍च किया
  2. दो लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने देने होंगे 21 हजार रुपये

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में Mahindra की ओर से अगस्‍त 2024 में ही Mahindra Thar Roxx को लॉन्‍च किया गया है। अगर आप भी इस गाड़ी के बेस वेरिएंट MX1 RWD को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

कीमत

महिंद्रा की ओर से Mahindra Thar Roxx के MX1 RWD वेरिएंट को 12.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.30 लाख रुपये का रोड टैक्‍स, 79 हजार रुपये के करीब का इंश्‍योरेंस और TCS चार्ज के करीब 13 हजार रुपये देने होंगे। जिसके बाद Mahindra Thar Roxx MX1 RWD on road price करीब 15.21 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

यह भी पढ़ें-  July 2024 में हुई 7500 से ज्‍यादा EV की बिक्री, Tata, MG और Mahindra रहीं Top-5 में शामिल

दो लाख Down Payment के बाद 21 हजार की EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट MX1 RWD को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 13.21 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 8.7 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 13.21 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 21053 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

4.50 लाख रुपये महंगी पड़ेगी Thar Roxx

अगर आप 8.7 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 13.21 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 21053 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra Thar Roxx MX1 RWD के लिए करीब 4.47 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 19.68 लाख रुपये हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Mahindra Thar Roxx की कीमत पर खरीद सकते हैं ये तीन बेहतरीन SUVs