यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मानसून से पहले कार को कैसे करें तैयार? नहीं आएगी कोई दिक्कत, चेक करें ये 5 चीजें
भारत में मानसून दस्तक देने वाला है और बारिश में ड्राइविंग एक चुनौती बन जाती है। मानसून से पहले कार ...और पढ़ें

HighLights
- कार के टायरों को जरूर चेक करना चाहिए।
- वॉशर फ्लूइड में कीचड़ और गंदगी तो नहीं है।
- ब्रेकिंग सिस्टम की जांच सही से करें।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जल्द ही तपती गर्मी से राहत मिलने वाली है, जल्द ही भारत के कई राज्यों में मानसून दस्तक देने वाला है। बारिश के मौसम आने के बाद ड्राइविंग करना एक चैलेंज बन जाता है। वहीं, जब बारिश तेज हो रही हो, तो ड्राइविंग करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको मानसून से पहले आपको अपनी कार को किस तरह से तैयार करना चाहिए और उसमें किन चीजों को चेक करना चाहिए, इसके बारे में बता हैं? आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. कार के टायरों को चेक करें
बारिश का मौसम आने से पहले आपको अपनी कार के टायरों को जरूर चेक करना चाहिए। यह जरूर चेक करें कि टायरों में कम से कम 2.5 मिमी की ट्रेड गहराई हो। टायरों में ज्यादा हवा नहीं भरें। इसके साथ ही चेक करें कि घिसे हुए या कटे हुए न हों। एक कार की टायर की उम्र 40,000-50,000 किमी या 4-5 साल तक की होती है।
2. विंडशील्ड के वाइपर को चेक करें
मानसून आने से पहले आपको विंडशील्ड को क्लीन रखने वाले वाइपर को जरूर चेक करें। यह देखें कि उसपर लगी हुई रबर खराब तो नहीं हो गई है, अगर यह खराब हो गई है, तो इसे आप तुरंत बदल दें, क्योंकि बारिश के दौरान विंडशील्ड साफ नहीं रखने पर आपको ड्राइव करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही चेक करें कि वॉशर फ्लूइड में कीचड़ और गंदगी तो नहीं है।
3. हेडलाइट को चेक करें
कार की हेडलाइट बारिश के दौरान ड्राइविंग को काफी आसान बना देती है। कार की लाइटिंग सिस्टम, जिसमें हेडलाइट्स और फॉग लैंप दोनों शामिल होते हैं आपको सड़क पर सही से देखने में मदद करते हैं। इसलिए बारिश का मौसम आने से पहले लेंस को ठीक से साफ करें।
4. ब्रेकिंग सिस्टम को चेक करें
बारिश के मौसम में सड़के गिली हो जाती है और इनपर ब्रेक सही से काम नहीं करें, तो आप हादसे का शिकार हो सकते हैं। इसलिए मानसून आने से पहले ब्रेकिंग सिस्टम की जांच सही से करें। ब्रेक पैड को जरूर चेक करें कि वह घिस तो नहीं गया है। साथ ही यह भी चेक करें कि ब्रेक लगाने के दौरान किसी भी तरह की आवाज तो नहीं आ रही है। साथ ही यह भी चेक करें कि ब्रेक फ्लूइड भरा हुआ है।
5. जंग लगने की जांच करें
मानसून आने से पहले अपनी कार में चेक करें, आपकी गाड़ी में कही जंग तो नहीं लगा है। दरअसल, जंग लगे पैनल से बारिश का पानी अंदर जा सकता है। अगर आपकी कार में कहीं भी थोड़ी सी भी जंग लगी हुई है, तो वहां पर एंटी-रस्ट कोटिंग करवाएं। अगर जंग ज्यादा हो तो उस पार्ट को ही बलवा लें।
