विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MG Hector Tomahawk vs Mahindra XEV 9S: कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है आपके लिए बेहतर? देखें एक-एक अंतर

Published: Wed, 26 Aug 2026 01:31 PM (IST)

MG Hector Tomahawk vs Mahindra XEV 9s: एमजी की नई Tomahawak भारत में लॉन्च हो चुकी है जिसका सीधा मुकाबला ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्कट में अब SUV की मांग तेज होती जा रही है। JSW-MG Motor India ने अपनी नई Tomahawk SUV लॉन्च कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ इसका सीधा मुकाबला Mahindra EEV 9S के साथ है। आइए दोनों की तुलना करके जानते हैं कि इलेक्ट्रिक SUV के डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस में बेहतर विकल्प कौन हो सकता है।

कीमत और वेरिएंट्स

MG Tomahawk की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपए (Baas Plan) और 19.49 लाख रुपए (अपराइट परचेस) से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 23 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। यह Excite, Exclusive और Essence जैसे तीन वेरिएंट्स के साथ आती है। वहीं, दूसरी तरफ Mahindra XEV 9S की एक्स-शोरूम कीमत 20.65 लाख रुपए से लेकर टॉप-वेरिएंट के 30.90 तक जाती है।

बैटरी और परफॉर्मेंस

MG Tomahawk EV में 69.2 kWh की LFP बैटरी पैक और सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है जो 201hp की पावर और 310nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी क्लेम्ड रेंज 517 किमी है और यह 0 से 100 kmph की स्पीड 8.2 सेकंड में पकड़ सकती है। बता दें कि इसकी क्लेम्ड रेंज 517 किमी की है। BaaS Plan के तहत इसके लिए 5 रुपए प्रति किमी देने होंगे।

Mahindra XEV 9S बैटरी

इसमें तीन बैटरी विकल्प मिलते हैं- 59kWh जो 228hp की पावर, 70kWh जो 241bhp की पावर और 79kWh जो 282hp की पावर देता है। इसका टॉप मॉडल 0 से 100kmph की रफ्तार सिर्फ 7 सेकंड में तय करता है और इसकी टॉप-स्पीड 202kmph है। यह 180kW चार्जर से 20 से 80% तक सिर्फ 20 मिनट में ही चार्ज हो सकती है। इसकी क्लेम्ड रेंज 679 किमी (79kWh) है।

डिजाइन और फीचर्स: MG Hector Tomahawk

इसमें LED DRL, डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स, नई ब्लैक ग्रिल, 18-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, LED हेडलाइट्स और रूफ रेल्स दिए गए हैं। यह 5-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों के साथ आती है। इसके अलावा, इसमें 15.6 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, 256-रंगों की एंबिएंट लाइटिंग, 10-स्पीकर Infinity Music System, वेंटिलेटेट फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और V2L और V2H तकनीक मिलती है।

साथ ही, सुरक्षा के लिए MG Hector Tomahawk में लेवल 2 ADAS, ABS के साथ EBD और ESP दिया गया है।

Mahindra XEV 9s फीचर्स

Mahindra XEV 9S में ड्राइवर, इंफोटेनमेंट और को-पैसेंजर के लिए तीन 12.3 इंच की स्क्रीन का ट्रिपल सेटअप मिलता है। इसके अलावा, 16-स्पीकप हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें, लेवल-2 प्लस ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, इसमें ESP और TPMS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

यहां नीचे फीचर्स, वेरिएंट और कीमत के तुलना की पूरी लिस्ट दी गई है:

MG Hector Tomahawk vs Mahindra XEV 9S Comparison Table

विशेषता (Specification) MG Hector Tomahawk Mahindra XEV 9S
शुरुआती कीमत
₹13.99 लाख (BaaS Plan)


₹19.49 लाख (Upright Purchase)
₹20.65 लाख (Ex-Showroom)
टॉप वेरिएंट कीमत ₹23.50 लाख (EV) / ₹27.80 लाख (PHEV) ₹30.90 लाख (Ex-Showroom)
बैटरी क्षमता (Battery Pack) 69.2 kWh (LFP) 59 kWh | 70 kWh | 79 kWh
पावर और टॉर्क (Power & Torque) 201 hp / 310 Nm 228 hp (59kWh) | 241 bhp (70kWh) | 282 hp (79kWh)
क्लेम्ड रेंज (Claimed Range) 517 किमी 679 किमी (79kWh वेरिएंट)
0 से 100 km/h स्पीड 8.2 सेकंड 7.0 सेकंड (टॉप स्पीड: 202 km/h)
चार्जिंग और अन्य खर्च BaaS प्लान: ₹3.2/किमी 180kW चार्जर से 20-80% सिर्फ 20 मिनट में
सीटिंग विकल्प (Seating) 5-सीटर और 7-सीटर 6-सीटर और 7-सीटर
मुख्य फीचर्स (Key Features)
• 15.6-इंच बड़ी टचस्क्रीन


• 10-स्पीकर Infinity साउंड सिस्टम


• 256-कलर एंबिएंट लाइटिंग


• वेंटिलेटेड सीटें, सनरूफ


• V2L एवं V2H तकनीक
• 3x 12.3-इंच ट्रिपल स्क्रीन सेटअप


• 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम


• वेंटिलेटेड सीटें


• 360-डिग्री कैमरा & TPMS
सुरक्षा फीचर्स (Safety) लेवल-2 ADAS, ABS, EBD, ESP लेवल-2 Plus ADAS, ESP, TPMS

Variant-Wise Price List: MG Hector Tomahawk

वेरिएंट (Variant) प्रकार / सीटिंग कीमत (Ex-Showroom)
Excite EV (7-Seater) ₹19.50 Lakh
Exclusive EV (7-Seater) ₹22.00 Lakh
Essence EV (5-Seater) ₹23.00 Lakh
Essence EV (7-Seater) ₹23.50 Lakh
Exclusive PHEV (7-Seater) ₹25.70 Lakh
Essence PHEV (7-Seater) ₹27.80 Lakh

Mahindra XEV 9S Price List

वेरिएंट (Variant) प्रकार / सीटिंग कीमत (Ex-Showroom)
Pack One Above 59kWh 7-Seater ₹20.65 Lakh
Pack One Above 79kWh 7-Seater ₹22.65 Lakh (approx)
Pack Two Above 70kWh 7-Seater ₹25.05 Lakh
Pack Two Above 70kWh 6-Seater ₹25.25 Lakh
Pack Two Above 79kWh 7-Seater ₹26.05 Lakh (approx)
Pack Two Above 79kWh 6-Seater ₹26.90 Lakh
Pack Three 79kWh 7-Seater ₹28.00 Lakh (approx)
Pack Three 79kWh 6-Seater ₹28.60 Lakh
Pack Three Above 79kWh 7-Seater ₹29.95 Lakh
Pack Three Above 79kWh 6-Seater ₹30.90 Lakh

यह भी पढ़ें- MG Hector Tomahawk एसयूवी हुई लॉन्‍च, मिली 517 किलोमीटर की रेंज और बेहतरीन फीचर्स, कितनी है कीमत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।