विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

17 साल पुरानी Maruti Wagon R को सिर्फ 2.25 लाख रुपए में बनाया इलेक्ट्रिक कार, देखें पूरा वीडियो

Published: Tue, 27 Oct 2026 05:00 PM (IST)

Maruti Wagon R: मध्य प्रदेश में एक 17 साल पुरानी मारुति वैगन आर को आफ्टरमार्केट मॉडिफिकेशन के जरिए इलेक्ट्रिक कार ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki Wagon R भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में से एक है जिसे 1999 में पहली बार लॉन्च किया गया था। लॉन्च होने के 26 सालों के बाद भी इसका अभी तक कोई इलेक्ट्रिक वर्जन बाजार में नहीं आया है। इसी को लेकर एक वीडियो में देखा गया है कि आफ्टरमार्केट मॉडर्स ने कंवर्जन किट कि मदद से 17 साल पुरानी Wagon R को इलेक्ट्रिक में बदल दिया है जिसमें कुल 2.25 लाख रुपए का खर्च आया है।

कहां की है गाड़ी?

यहां हम जिस Wagon R गाड़ी की बात कर रहे हैं वह मध्य प्रदेश की और 2009 मॉडल है। आफ्टरमार्केट वर्कशॉप इलेक्ट्रिक कंवर्जन के जरिए 17 साल पुरानी इस गाड़ी में बड़े बदलाव किए गए हैं। मॉडिफायर इंजन बे से मूल इंजन को गियरबॉक्स, फ्यूल टैंक, एग्जॉस्ट सिस्टम और बाकी इंजन के जुड़े हिस्सों को हटा देता है। क्लच, गियरबॉक्स और फ्लाईव्हील को रखा गया है और कंवर्जन इस तरह किया जाता है कि HV इलेक्ट्रिक मोटर सीधे इस गियरबॉक्स से कनेक्ट हो जाती है।

वैसे कंपनियां (OEMs) इस तरह के फिक्स्ड रेशियो गियरबॉक्स के बजाय 1-स्पीड ट्रांसमिशन सिस्टम का इस्तेमाल करती है और थ्रॉटल पैडल का इस्तेमाल कंवर्टर के साथ फिर से किया जाता है।

बैटरी और मोटर की फिटिंग

इतना सब करने के बाद वो इलेक्ट्रिक मोटर पर आगे बढ़े और उन्होंने बैटरी और मोटर सेटअप को सीधे गाड़ी के इंजन बे में बिठा दिया है। इसके बाद जैक पर गाड़ी को हर गियर में चलाकर किसी भी समस्या की जांच की और वर्कशॉप ने यह भी जांचा कि काम प्लानिंग के तहत आगे बढ़ रहा है या नहीं और गाड़ी में कोई वाइब्रेशन तो नहीं है।

एसी सिस्टम

इसके बाद एसी सिस्टम पर काम शुरू किया और क्योंकि इलेक्ट्रिक आइडल पर लगातार नहीं चलती है इसलिए मेन मोटर से सीधे एसी कंप्रेसर को चलाने से गाड़ी के रुकने पर एयर कंडीशनिंग पर असर पड़ेगा। इसे सॉल्व करने के लिए उन्होंने ई-रिक्शा से एक एलग 1,000W BLDC मोटर ली और उसे एक समर्पित ब्रैकेट पर फिक्स किया। यह नई मोटर बैटरी से पावर लेगी और यह पक्का करेगी कि गाड़ी के रुकने पर भी कंप्रेशर काम करता रहे।

टॉप-स्पीड और रेंज

इलेक्ट्रिक में बदली गई इस Mauti Wagon R की टॉप-स्पीड लगभघ 75kmph है और एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज लगभग 100 से 110 किमी है। हालांकि, कंपनियां अभी तक इलेक्ट्रिक कंवर्जन किट पेश नहीं करती हैं लेकिन कई कार मैन्यूफैक्चरर हैं जो बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Maruti Wagon R Facelift 2026 हो में सकती है लॉन्च, मिल सकता है अंडरबॉडी CNG टैंक