विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Wagon R Facelift 2026 हो सकती है लॉन्च, मिल सकता है अंडरबॉडी CNG टैंक और 3-सिलिंडर इंजन

Published: Sat, 24 Oct 2026 07:02 PM (IST)

Maruti Wagon R Facelift: हाल ही में टेस्टिंग के दौरान मारुति वैगन आर फेसलिफ्ट को देखा गया था जिसे अंडरबॉजी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 2026 Maruti Suzuki Wagon R Facelift भारत में जल्द हो सकती है जिसे कुछ समय पहले भारी कवर के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। आने वाली Wagon R Facelift के एक और टेस्ट म्यूल को फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें 3-सिलिंडर इंजन और अंडरबॉडी CNG टैंक दिया जा सकता है। आइए इसके संभावित डिजाइन और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

कैसा होगा डिजाइन?

2026 Mauti Wagon R Facelift के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव किए जाने की उम्मीद नहीं है। 2026 Wagon R में नया हेडलैंप यूनिट, रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, दोबारा डिजाइन की गई टेललाइट्स और कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साइड वाले हिस्से में अपडेटेड मॉडल में पुराने जैसे ही पुल-टाइन डोर हैंडल, बड़ी विंडोज और फ्लैट रूफलाइन देखने को मिल सकता है।

इंटीरियर और फीचर्स?

Maruti Suzuki Wagon R Facelift के इंटीरियर की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है और इसका केबिन अभी कवर्ड ही है। लेकिन, ऐसी उम्मीद है कि आने वाली वैगन आर फेसलिफ्ट में एक नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री मैटेरियल, बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कई फीचर्स देखने को मिलेंगे।

संभावित इंजन और पावर

Maruti ने हाल ही में देश में Baleno Facelift को लॉन्च किया था। Baleno Facelift की हाई-स्पेक वेरिएंट में नया 3-सिलिंडर इंजन दिया गया है। इसलिए, ऐसी उम्मीद है कि आने वाली Wagon R Facelift के टॉप-स्पेक वेरिएंट में भी दिया जाएगा। यह नया इंजन 83hp की पावर और 112nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इस इंजन के साथ 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प देखने को मिल सकता है। Wagon R को CNG वर्जन में भी पेश किया जाता रहेगा और ऐसी संभावनाएं है कि इसमें अंडरबॉडी CNG टैंक मिल सकता है जिससे छोटे बूट स्पेस की समस्या न हो।

यह भी पढ़ें- 25 से 36 का माइलेज, 5-स्टार रेटिंग और कीमत 6 लाख से शुरू, इस दीवाली घर लाने के लिए बेस्ट है ये कार