विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Suzuki Victoris के CNG वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:29 AM (IST)

वाहन निर्माता मारुति की ओर से Maruti Victoris की भी बिक्री की जाती है। इस एसयूवी के CNG वेरिएंट के ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयवी के तौर पर Maruti Victoris को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की गई एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और तीन लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Maruti Victoris कीमत

Maruti Suzuki की ओर से Victoris को कई वेरिएंट में ऑफर किया जा रहा है। इसके CNG वेरिएंट के तौर पर LXI को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के CNG वेरिएंट की एक्‍स शोरूम (Maruti Victoris Price) कीमत 11.54 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.20 लाख रुपये आरटीओ और करीब 55 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके साथ ही टीसीएस चार्ज के तौर पर 11549 रुपये भी जाएंगे। जिसके बाद Maruti Victoris on road price करीब 13.42 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के CNG वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 11.42 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 11.42 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 18560 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 11.42 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 18560 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Victoris CNG के लिए करीब 4.17 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 17.59 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Maruti Suzuki की ओर से Victoris को कंपनी चार मीटर से बड़ी एसयूवी के तौर पर ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला अपनी ही Maruti Grand Vitara के अलावा  Kia Seltos, Hyundai Creta, Honda Elevate, Mahindra XUV 700, Scorpio N जैसी SUVs के साथ होता है।

ह भी पढ़ें- Kia Carnes Claivs Review: कैसी है कैरेंस क्‍लाविस डीजल, कितनी मिलेगी माइलेज, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?