TATA, Maruti या MG; किसकी कार में मिलता है सबसे सस्ता BaaS प्लान, 5 लाख तक होती है बचत
EVs with BaaS: भारी-भरकम बैटरी की वजह से इलेक्ट्रिक कारें महंगी होती हैं। लेकिन अब BaaS स्कीम के जरिए आप ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। EV खरीदने में सबसे बड़ी बाधा उनकी कीमत है जो पेट्रोल-डीजल (ICE) कारों के मुकाबले काफी ज्यादा होती है। EV की यह अधिक शुरुआती कीमत मुख्य रूप से उनके बैटरी पैक की वजह से होती है। इसकी वजह से अब भी लोग पेट्रोल-डीजल वाली कारें खरीदना आसान समझते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए JSW MG, Maruti, Kia और TATA जैसे ब्रांड्स BaaS स्कीम पेश की है। यह कार की शुरुआती लागत को काफी कम कर देता है।
MG Comet EV
यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.63 लाख रुपए है। इसके बेस मॉडल में 17.3kWh की बैटरी और बड़े मॉडल में 17.4kWh की बैटरी मिलती है। BaaS स्कीम चुनने पर इस कार की शुरुआती कीमत 2.64 लाख रुपए तक कम हो जाती है। हालांकि, यह स्कीम लेने वाले ग्राहकों को बैटरी के लिए 3.2 रुपए प्रति किमी के हिसाब से सब्सक्रिप्शन चार्ज देगा होगा।
TATA Punch EV
TATA Punch EV का नया फेसलिफ्ट मॉडल कंपनी की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक कार है जिसमें BaaS स्कीम दी गई है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपए है वहीं बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान लेने पर इसकी शुरुआती कीमत 3.20 लाख रुपए तक कम हो जाती है। इसमें ग्राहकों को बैटरी के लिए 2.6 रुपए प्रति किमी के हिसाब से चार्ज देना होगा। यह भारत में EV के लिए सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन चार्ज है।
MG ZS EV में स्कीम
भारत में MG की पहली इलेक्ट्रिक कार ZS EV को 2022 में अपडेट मिला था। लेकिन इस मिडसाइज SUV के लिए कंपनी ने सितंबर 2024 में BaaS स्कीम पेश की। इसमें 50.3kWh का बैटरी पैक मिलता है। ZS EV के लिए ग्राहकों को 4.5 रुपए प्रति किमी का सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा जो कि Windsor EV Pro मॉडल के बराबर ही है। इससे कार की शुरुआती कीमत में 5.24 लाख रुपए तक की बचत होती है।
Maruti Suzuki e-Vitara
Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक कार e Viatara भी BaaS स्कीम के साथ उपलब्ध बै। Maruti 49kWh बैटरी के लिए 3.99 रुपए तो वहीं 61kWh की बैटरी के लिए 4.39 रुपए प्रति किमी चार्ज करती है। इस स्कीम को चुनने से इस इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती कीमत 5.5 लाख रुपए तक कम हो जाती है।
MG Windsor EV
MG ने भारत में सबसे पहले BaaS ओनरशिप प्लान की शुरुआत Windsor EV के साथ की थी। इसे सितंबर 2024 में 38kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया गया था। बाद में, मई 2025 में इसके लाइन-अप में एक बड़ा 52.9kWh का बैटपी पैक भी जोड़ा गया। इसके 38kWh के लिए 3.9 रुपए तो वहीं 52.9kWh के लिए 4.5 रुपए प्रति किमी चार्ज देना होता है।
क्या होता है BaaS प्लान?
BaaS (Battey-as-a-Service) को बैटरी रेंटल सर्विस भी कहा जाता है। यह EV को खरीदने का एक नया और सस्ता तरीका है। इस मॉडल की खास बात यह है कि आप इलेक्ट्रिक कार या स्कूटर खरीद तो लेते हैं लेकिन उसकी बैटरी के मालिक नहीं बनते। चूंकि, EV का सबसे महंगा हिस्सा उसकी बैटरी होती है इसलिए इसे गाड़ी की कीमत अलग करने पर शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत कम हो जाती है।
