विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti, TATA या Hyundai? साल 2026 में किस कार का मेंटेनेंस खर्च आता है सबसे कम

Published: Fri, 22 May 2026 04:59 PM (IST)

Car Servicing Cost: साल 2026 में भारत में कार सर्विस का खर्च काफी बदल गया है। गाड़ियों की शुरुआती कीमतों के अलावा अब उनके मेंटनेंस में आने वाला खर्च भी बहुत ज्यादा मायने रखता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 में महंगाई, बेहतर टेक्नोलॉजी और ग्राहकों की बदलती उम्मीदों की वजह से भारत में कार सर्विस के खर्च में बदलाव आया है। आज के समय में गाड़ी खरीदने की शुरुआती कीमत के अलावा लंबे समय तक उसके मेंटेनेंस पर होने वाले खर्च को समझना खरीदारों के लिए बहुत जरूरी हो गया है। आइए जानते हैं कि Maruti, Hyundai, TATA और Mahindra की सर्विसिंग का चार्ज कितना पड़ता है।

Maruti Suzuki

साल 2026 में भी Maruti Suzuki सबसे कम सर्विस खर्च के साथ सबसे आगे बनी हुई है। सस्ते स्पेयर पार्ट्स, हर जगह मौजूद सर्विस सेंटर और आसान इंजीनियरिंग की वजह से इसके रखरखाव का खर्च बहुत कम रहता है। Maruti की गाड़ियों का सालाना मेंटेनेंस खर्च आरमौतर पर 5,000 से 7,000 के बीच आता है।

Hyundai का खर्च

हुंडई का गाड़ियां खर्च और क्वालिटी के बीच एक बैलेंस्ड विकल्प देती है। इसके सर्विस का खर्च Maruti की तुलना में थोड़ा अधिक है लेकिन तय मेंटनेंस शेड्यूल की वजह से यह हमेशा अनुमान के अंदर रहता है। मेंटेनेंस खर्च की बात करें तो Hyundai का सालाना मेंटनेंस खर्च 6,500 से 9,000 रुपए के बीच आता है।

Mahindra का मेंटेनेंस खर्च

Mahindra की गाड़ियां मुख्य तौर पर SUV और डीजल मॉडल होती हैं। इनकी मजबूत इंजीनियरिंग और बड़े इंजनों की वजह से इनकी सर्विस का खर्च ज्यादा होता है। यह गाड़ियां भारी इस्तेमाल के लिए बनाई गई हैं जो इन्हें ग्रामीण इलाकों या व्यावसायिक जरूरतों के लिए है। Mahindra की गाड़ियों का सालाना मेंटनेंस खर्च 7 हजार से 9,500 के बीच आता है।

TATA Motors

TATA Motors अच्छी वैल्यू देती है खासकर अपनी सुरक्षा-केद्रित गाड़ियों के लिए। शुरुआत में इसके सर्विस की लागत काफी किफायती होती है लेकिन टाइम के साथ पुर्जों और घिसावट की वजह से इसके खर्च बढ़ने लगते हैं। ग्राहकों को गाड़ी की मजबूत बिल्ड क्वालिटी का फायदा तो मिलता है लेकिन पुरानी होने पर लंबे समय के मेंटेनेंस के लिए ज्यादा खर्च की उम्मीद रखनी चाहिए। TATA की गाड़ियों का सालाना मेंटेनेंस खर्च 6 हजार से 8,500 के बीच आता है।

सर्विस का खर्च कैसे तय होता है?

2026 में कार सर्विस के खर्च को कई चीजें प्रभावित करती हैं जिनमें Spare Parts की कीमत, इंजन का प्रकार और गाड़ी का सेगमेंट शामिल हैं। डीजल या टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली गाड़ियों के मुकाबल पेट्रोल कारें मेंटेनेंस के मामल में ज्यादा सस्ती होती हैं। साथ ही, हैचबैक के रखरखाव का खर्च SUV की तुलना में कम होता है। इन सबके अलावा, सर्विस नेटवर्क का कार्यक्षमता और लेबर चार्ज भी ग्राहकों के लिए गाड़ी के कुल रखरखाव के खर्च पर बड़ा असर डालते हैं।

यह भी पढ़ें- Old vs New: नई और पुरानी TATA Tiago में क्या है अंतर, जानें फीचर्स डिजाइन और इंजन का एक-एक अंतर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।