विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Suzuki Swift के CNG वेरिएंट को है घर लाना, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

Published: Tue, 20 Jan 2026 08:29 AM (IST)

Car Finance Plan: वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से Swift को हैचबैक कार के तौर पर ऑफर किया जाता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. स्विफ्ट सीएनजी की एक्स-शोरूम कीमत 7.45 लाख रुपये है

  2. एक लाख डाउन पेमेंट करने के बाद जाएगी 12048 रुपये EMI

  3. सात साल में कार के लिए कुल 11.12 लाख रुपये का भुगतान

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हैचबैक सेगमेंट में Swift को CNG के साथ भी ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट को खरीदकर घर लाना हो तो एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI जाएगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Swift CNG Price

मारुति सुजुकी की ओर से Swift के CNG वेरिएंट को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 7.45 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 70 हजार रुपये के रजिस्‍ट्रेशन के साथ ही करीब 33 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। फास्‍टैग के लिए भी 800 रुपये देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 8.49 लाख रुपये हो जाती है।

एक लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Maruti Swift के CNG वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 7.49 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 7.49 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 12048 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 7.49 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 12048 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Suzuki Swift के CNG वेरिएंट के लिए करीब 2.63 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 11.12 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Maruti Suzuki की ओर से Swift को हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इस कार का सीधा मुकाबला Maruti की Alto K10, S-Presso, Celerio, Wagon R के अलावा Renault Kwid, Tata Tiago जैसी कारों के साथ होता है। साथ ही कुछ एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट की कारों से भी इसे चुनौती मिलती है।