TATA Punch को टक्कर देने की तैयारी में है Maruti Suzuki, भारत में लॉन्च कर सकती है माइक्रो SUV
Maruti Suzuki Micro SUV: मारुति सुजुकी, टाटा पंच को टक्कर देने के लिए एक नई छोटी SUV पर काम कर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki अब एक ऐसी नई छोटी SUV पर काम कर रही है जो TATA Punch को सीधी टक्कर दे सकती है। कंपनी समझ चुकी है कि अब लोग पुरानी Alto जैसी हैचबैक के मुकाबले SUV लुक वाली गाड़ियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस आने वाली गाड़ी को Maruti की एक एंट्री-लेवल के तौर पर बाजार में पेश किया जा सकता है। साथ ही, ऐसी भी संभावना है कि यह नई गाड़ी Alto 800 की जगह लेगी।
डिजाइन और लुक
Maruti की यह आने वाली गाड़ी दिखने में पूरी तरह एक SUV की तरह ही मजबूत और ऊंची लंबाई वाली होगी। साथ ही, यह आने वाला मॉडल सिर्फ पेट्रोल तक ही सीमित नहीं रहेगा और इसे हाइब्रिड, CNG और EV के विकल्पों में भी लाया जाएगा। कंपनी का मकसद है कि हर बजट और जरूरत के हिसाब से ग्राहकों के पास CNG से लेकर EV तक का विकल्प रहे।
मजबूत पकड़
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, TATA Punch ने सल 2021 में बाजार में आने के बाद से ही अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। वर्तमान में गाड़ी खरीदने वाले ग्राहक सिर्फ किफायती या सस्ती गाड़ी की तलाश में नहीं हैं बल्कि वो ज्यादा पैसे खर्च करने के लिए भी आसानी से तैयार हो जाते हैं लेकिन सुविधा भी पूरी चाहते हैं।
ग्राहकों की नई जरूरतें
इसके अलावा, अब लोग ऐसी गाड़ी की मांग कर रहे हैं जो आकार या साइज में छोटी होने के साथ-साथ चलाने में भी काफी आसान और सुविधाजनक हो। हालांकि, इसके साथ ही वह यह भी चाहते हैं कि उस गाड़ी में उन्हें प्रीमियम फीचर्स, एक पावरफुल इंजन और बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स मिले जिससे उनका परिवार सुरक्षित रहे।
कितनी हो सकती है कीमत
Maruti Suzuki की इस नई गाड़ी की कामयाबी इस बात पर भी निर्भर करती है कि कंपनी इसे किस कीमत के साथ बाजार में उतारती है। वर्तमान में TATA Punch के पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपए से 10.77 लाख रुपए के बीच है। वहीं, इसके EV मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 9.79 लाख रुपए से 12.99 लाख रुपए के बीच है।
