विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Suzuki Wagon R Facelift टेस्टिंग के दौरान दिखी, मिल सकता है अंडरबॉडी CNG टैंक और नया इंजन

Published: Sat, 12 Sep 2026 12:06 PM (IST)

Maruti Wagon R Facelift Spied: मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी लोकप्रिय हैचबैक Wagon R का फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी ...और पढ़ें

Image: What The Fuel

Image: What The Fuel

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki Wagon R के लिए एक अपडेट की तैयारी करती नजर आ रही है जिसके टेस्ट म्यूल को टेस्टिंगके के दौरान देखा गया है। भारी कवर के साथ, बाहर की तरफ कोई खास बड़े बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं जिससे संकेत मिलता है कि बड़ा बदलाव बोनट की नीचे हो सकता है। आइए जानते हैं कि अपडेटेड मॉडल में क्या-क्या हो सकता है।

डिजाइन और एक्सटीरियर

फ्रंट में भारी कवर के बाद भी ग्रिल और बंपर पहचाने जा सकते हैं। इसका साइड प्रोफाइल भी काफी हद तक एक जैसा ही दिखाई देता है। रियर में Wagon R के वर्टिकली लगाए गए टेल लैंप्स रियर विंडस्क्रीन के साथ दिए गए हैं। यह टेस्ट म्यूल एक मिड-स्पेक वेरिएंट जैसा लगता और इसमें रियर वाइपर नहीं है। टेस्ट म्यूल में टर्न इंडिकेटर्स ORVMs के बजाय फ्रंट फेंडर पर दिए गए हैं और इसमें फॉग लैंप्स भी नहीं है।

केबिन की एक झलक से कोई बड़े बदलाव साफ तौर पर नजर नहीं आते हैं। लेकिन, Maruti इस फेसलिफ्ट के साथ फीचर्स में कुछ बदलाव कर सकती है।

इंजन और पावर

बोनट के नीचे सबसे बदलाव होने की उम्मीद है। Maruti Suzuki धीरे-धीरे अपने पुराने 1.2 लीटर फोर-सिलिंडर इंजन की जगह नय Z12E 1.2 लीटर थ्री-सिलिंडर इंजन दे रही है। Swift और Dzire में पहले ही ये बदलाव किए जा चुके हैं और हाल ही में Baleno Facelift में भी यही इंजन आया है।

अब Wagon R अगला मॉडल हो सकता है जिसमें थ्री-सिलिंडर इंजन मिल सकता है। Baleno में Z12E इंजन मिलता है जो 83hp की पावर औऱ 112nm का टॉर्क जनरेट करता है। वैगनआर के साथ भी इसी तरह की उम्मीद की जा सकती है लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन की अभी पुष्टि होना बाकी है।

पेट्रोल और CNG

नई Wagon R में पेट्रोल और फैक्ट्री-फिटेड CNG दोनों विकल्पों के जारी रहने की उम्मीद है। साथ ही, ऐसी उम्मीद है कि इसमें अंडरबॉडी CNG टैंक की व्यवस्था दी जा सकती है जैसा कि Maruti ने Brezza CNG के साथ पेश किया है। अगर ऐसा होता है तो इसमें लगेज स्पेस भी पहले से ज्यादा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Maruti Baleno Facelift को मिला नया इंजन, एक लीटर में कितनी मिलेगी माइलेज