Maruti Suzuki, TATA या Hyundai; कौन हैं देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक गियर वाली SUV, कीमत 6 लाख से शुरू
Affordable Automatic SUV: शहरों की भीड़ और ट्रैफिक में ऑटोमैटिक कार ड्राइव करना आपको बेफिजूल की होने वाली थकान से ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। ट्रैफिक या भीड़-भाड़ वाले रास्तों में कार चलाना बहुत ही मुश्किल काम होता है और ऐसे में अगर आपको मैनुअल कार चलानी पड़े तो क्लच पर पैर रखते-रखते उनमें दर्द भी होने लगता है। इससे बचने के लिए ऑटोमैटिक गाड़ियां बेस्ट विकल्प होती हैं। कई लोगों को यह चिंता रहती है यह बहुत महंगी होती है। लेकिन, हम आपको यहां देश की 5 सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV के बारे में बताएंगे।
Nissan Magnite
इसमें दो इंजन विकल्प मिलते हैं, पहला है- 999cc 3 सिलिंडर इंजन जो 71bhp की पावर और 96nm का टॉर्क जनरेट करता है और 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन के साथ आता है। दूसरा है, टर्बो-पट्रोल इंजन जो 999cc, 3 सिलिंडर टर्बो जो 99bhp की पावर और लगभग 160nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपए है।
Hyundai Exter
2026 में लॉन्च हुई Facelift मॉडल के साथ Hyundai Exter के पेट्रोल-AMT वेरिएंट की शुरुआती कीमत में कुछ कटौती की गई थी। अपडेटेड Exter में 83hp की पावर वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और इसके HX3 ट्रिम्स में 5-स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प शुरू हो जाता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.95 लाख रुपए है।
Renault Kiger
Kiger में 10 लाख रुपए से कम कीमत में दो ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। पहला है 72hp इंजन के साथ 5-स्पीड AMT और दूसरा है 100hp वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ ज्यादा स्मूथ गियरबॉक्स है। Kiger का Evolution वेरिएंट सबसे सस्ता AMT मॉडल है। इसमें 6 एयरबैग्स, कीलेस एंट्री जैसे कई फीचर्स मिलते हैं और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.03 लाख रुपए है।
TATA Punch
इस गाड़ी के ज्यादातर मॉडलों में 88hp वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें Pure+ वेरिएंट से 5-स्पीड AMT का विकल्प मिलता है। बता दें कि, Punch के CNG-AMT वेरिएंट का विकल्प भी मिलता है। इसमें 6 एयरबैग और डिफॉगर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.75 लाख रुपए है।
Maruti Suzuki Fronx
इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है। इसके बड़े वेरिएंट्स में 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प भी दिया गया है। इसमें 6 एयरबैग, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपए है।
