विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Fronx Facelift भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च, मिलेगा 1.2 लीटर NA इंजन और कई फीचर्स

Published: Sat, 26 Sep 2026 04:30 PM (IST)

Maruti Suzuki Fronx Facelift: मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Fronx का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki Fronx को भारत में 2023 में लॉन्च किया गया था और तभी से यह देश की सबसे पसंदीदा सब-कॉम्पैक्ट SUV में से एक बनी हुई है। अब, कंपनी देश में Maruti Suzuki Fronx Facleift को लॉन्च करने की योजना बना रही है। आइए आने वाली 2026 Maruti Suzuki Fronx Facelift के संभावित डिजाइन, फीचर्स और इंजन पर नजर डालते हैं।

डिजाइन और फीचर्स

साल 2026 की Fronx Facelift में बहुत कम डिजाइन बदलाव होने की उम्मीद है लेकिन इसमें कई नए फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं जिसमें एक नया लेवल-2 ADAS यूनिट भी शामिल है। Fronx Facelift के प्रोटोटाइप को ADAS मॉड्यूल, एक नए 360-डिग्री कैमरे और आगे की तरफ ज्यादा पार्किंग सेंसर के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया था।

बाकी फीचर्स में केबिन के अंदर एक बड़ी टच्स्क्रीन, ज्यादा प्रीमियम अपहोल्स्ट्री मटीरियल और एक नया स्टीयरिंग व्हील शामिल हो सकते हैं।

डिजाइन और बदलाव

हाल ही में सामने आई स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि Fronx Facelift का कुल आकार मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा। हालांकि, आने वाली Maruti Suzuki Fronx Facelift का कुल आकार मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा। हालांकि, आने वाली Maruti Fronx Facelift 2026 में आगे और पीछे के नए डिजाइन वाले बंपर के साथ-साथ नई ग्रिल मिलने की उम्मीद है।

इंजन और पावरट्रेन

2026 Maruti Suzuki Fronx Facelift में पावरट्रेन के मामले में कुछ छोटे बदलाव की उम्मीद है। Fronx Facelift में 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प पहले की तरह बने रहेंगे। इसका 1.2 लीटर NA पेट्रोल इंजन 80hp की पावर और 113nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरी ओर, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 99hp की पावर 147nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

यह भी पढ़ें- भारत में लॉन्च हो सकती है 7-सीटर Nissan Tekton, मिलेगा नया डिजाइन और पावरफुल टर्बोचार्ज्ड इंजन