विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Suzuki Fronx Facelift 2026 में हो सकती है लॉन्च, लेवल-2 ADAS के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Published: Fri, 18 Sep 2026 05:28 PM (IST)

Maruti Suzuki Fronx Facelift: मारुति सुजुकी जल्द ही भापत में फ्रॉंक्स फेसलिफ्ट लॉन्च करने वली है। इसमें नया लेवल-2 ADAS, ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम और कई फीचर्स मिल सकते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki Fronx को 20323 में भारत में पेश किया गया था और तभी से यह देश की लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV में से एक बनी हुई है। अब, ब्रांड देश में 2026 मारुति सुजुकी फ्रॉंक्स फेसलिफ्ट लॉन्च करने की योजना बना रहा है। आइए जानते हैं कि इस साल लॉन्च होने वाली इस गाड़ी में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं।

टेस्टिंग और डिजाइन

Maruti Fronx Facelift 2026 को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हाल ही में आई तस्वीरों से पता चलता है कि Fronx Facelift का कुल आकार मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा। हालांकि, आने वाली Maruti Suzuki Fronx Facelift 2026 में नई ग्रिल क साथ-साथ नए डिजाइन किए गए आगे और पीछे के बंपर मिलने की पूरी उम्मीद है।

Fronx Facelift में बिक्री पर मौजूदा मॉडल जैसे ही या इससे मिलते-जुलते डिजाइन एलिमेंट्स जारी रहेंगे।

क्या मिलेंगे फीचर्स?

इसके डिजाइन में कम ही बदलाव होने की उम्मीद है लेकिन इसमें नए फीचर्स की एक लंबी लिस्ट मिल सकती है जिसमें नया लेवल-2 ADAS यूनिट भी शामिल है। Fronx Facelift 2026 के प्रोटोटाइप को ADAS मॉड्यूल के साथ-साथ एक नए 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट में ज्यादा पार्किंग सेंसर के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया था।

इसके इंटीरियर में एक बड़ी टचस्क्रीन, ज्यादा प्रीमियम अपहोल्स्ट्री मैटेरियल, एक नया स्टीयरिंग व्हील और बहुत कुछ शामिल हो सकता है।

इंजन और पावरट्रेन

2026 Maruti Suzuki Fronx Facelift में पावरट्रेन के मामले में भी कुछ छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके टेस्ट म्यूल को ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ भी टेस्ट करते हुए देखा गया था। इसलिए, ऐसी उम्मीद है कि इस फेसलिफ्ट मॉडल में ऑल-व्हील ड्राइव भी मिल सकता है।

Fronx Facelift में 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प पहले जैसे ही बने रहेंगे। 1.2 लीटर NA पेट्रोल इंजन 80hp की पावर और 113nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, दूसरी तरफ 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 99hp की पावर और 147nm का टॉर्क जनरेट करता है।

यह भी पढ़ें- TATA Sierra Legend Series भारत में लॉन्च, 6 एयरबैग और वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स