34km से ज्यादा माइलेज और कीमत सिर्फ 5.97 लाख रुपए, पेट्रोल के हजारों रुपए बचा सकती है ये 5 सीटर कार
Best CNG Mileage Car: अगर आप पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो हम आपको यहां एक ऐसी 5 ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग अब धीरे-धीरे CNG विकल्पों के तरफ जा रहे हैं। CNG गाड़ियों को खरीदना थोड़ा महंगा हो सकता है लेकिन ये पेट्रोल के हजारों रुपए तक बचा सकती है। यह हम आपको आज एक ऐसी ही 5 सीटर कार के बारे में बताने वाले हैं जो CNG मोड में चलाने पर 34.43km/kg तक का माइलेज दे सकती है।
इंजन और पावर
हम बात कर रहे हैं Maruti Suzuki Celerio के CNG विकल्प के बारे में जिसमें 998c का इंजन मिलता है। CNG मोड में यह इंजन 55.92bhp की पावर और 82.1nm का टॉर्क जनरेट करता है। पावर ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और यह फ्रंट व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आता है। CNG मोड में यह 34.43km/kg का माइलेज देता है और इसमें 60 लीटर का सीएनजी टैंक मिलता है।
एयरबैग्स और ब्रेकिंग
डुअल फ्रंट, साइड और कर्टेन एयरबैग्स, वेरिएंट स्पेक्स के आधार पर 6 एयरबैग्स तक का कॉन्फिगरेशन मिलता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम शामिल है। इसक अलावा इसमें हिल-होल्ड, मैनुअल AC, पावर स्टीयरिंग, आगे और पीछे पावर विंडो और 60:40 स्प्लिट रियर सीट मिलती है।
और क्या हैं फीचर्स?
इन सभी चीजों के अलावा इसमें कीलेस एंट्री, सेंट्रल लॉकिंग और डे-नाइट रियर व्यू मिरर जैसे सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही, Maruti Suzuki Celerio में स्मार्ट-प्ले कंपैटिबल ऑडियो सेटअप विथ स्पीकर्स मिलते हैं, जो VXi और ZXi जैसे वेरिएंट्स पर निर्भर करते हैं।
कितमी है कीमत?
Maruti Suzuki Celerio में VXI CNG का विकल्प मिलता है जिसमें केवल मैनुअल ट्रांसमिशन की सुविधा मिलती है। वही, इस 5-सीटर गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 5,97,900 रुपए है जो मिडिल क्लास और 5 लोगों की छोटी फैमिली के लिए बहुत ही बेस्ट ऑप्शन है।
डाइमेंशन और आकार
Maruti Suzuki Celerio की बात करें तो इसकी लंबाई 3,695mm, चौड़ाई 1,655mm और ऊंचाई 1,555mm है। वहीं दूसरी तरफ इसका व्हीलबेस 2,435mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm है। इसके अलावा, इस गाड़ी में 5 लोगों के बैठने की जगह है और 313 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है जो लंबे सफर के दौरान सामान रखने के काम आ सकता है।
