विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Celerio के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI

Published: Fri, 11 Sep 2026 08:29 AM (IST)

वाहन निर्माता मारुति की ओर से हैचबैक सेगमेंट में Maruti Celerio को ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट को ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हैचबैक सेगमेंट में Maruti Celerio की बिक्री की जाती है। इसके बेस वेरिएंट को खरीदकर घर लाने का मन बना रहे हैं, तो सिर्फ दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर बजट सेगमेंट की हैचबैक कार को घर लाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

Maruti Celerio कीमत

मारुति सुजुकी की ओर से हैचबैक कार सेगमेंट में Maruri Celerio को ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट को 4.70 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसे दिल्‍ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 5.18 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 4.70 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के अलावा करीब 23 हजार रुपये आरटीओ और इंश्‍योरेंस के करीब 24 हजार रुपये देने होंगे।

दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 3.18 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 3.18 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 5166 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 3.18 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 5166 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Celerio के लिए करीब 1.16 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 6.33 लाख रुपये देंगे।

किनसे होगा मुकाबला

मारुति सुजुकी ओर से Celerio को हैचबैक कार सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इसका सीधा मुकाबला Maruti Wagon R, Maruti S Presso, Renault Kwid और Hyundai Grand Nios i10 जैसी हैचबैक कारों के साथ होता है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?