विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maruti Suzuki Baleno के CNG टॉप वेरिएंट को खरीदकर है लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI

Published: Wed, 28 May 2025 08:29 AM (IST)

Car Finance Plan Maruti Suzuki की ओर से प्रीमियम हैचबैक के तौर पर Maruti Baleno को बाजार में ऑफर किया ...और पढ़ें

Maruti Baleno CNG के टॉप वेरिएंट के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI, जानें पूरी डिटेल।
Maruti Baleno CNG के टॉप वेरिएंट के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI, जानें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. Maruti Baleno को पेट्रोल के साथ सीएनजी इंजन विकल्‍प के भी किया जाता है ऑफर
  2. सीएनजी के साथ बलेनो के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 8.44 लाख रुपये है
  3. दो लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने देने होंगे 12331 रुपये

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में प्रीमियम हैचबैक कारों को भी पसंद किया जाता है। वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से इस सेगमेंट में Maruti Baleno को ऑफर किया जाता है। अगर इस कार के CNG में टॉप वेरिएंट को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Baleno CNG Price

Maruti Baleno को पेट्रोल के साथ ही CNG के विकल्‍प में भी ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस प्रीमियम हैचबैक के सीएनजी टॉप वेरिएंट के तौर पर Zeta को ऑफर किया जाता है। इस वेरिएंट को 9.37 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जा रहा है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 9.37 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन, इंश्‍योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 79 हजार रुपये का रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स, करीब 54 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। साथ ही 850 रुपये Fastag के भी देने होंगे। इसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 10.70 लाख रुपये हो जाती है।

2 लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Maruti Baleno के CNG के टॉप वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 8.70 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 8.70 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 14009 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 8.70 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 14009 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Baleno के सीएनजी टॉप वेरिएंट के लिए करीब 3.06 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 13.76 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Maruti Suzuki की ओर से Baleno को प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Tata Altroz, Toyota Glanza, Hyundai i20 के साथ होता है। इसके अलावा कीमत के मामले में इसे Nissan Magnite, Renault Kiger, Maruti Swift, Fronx जैसी कारों से भी चुनौती मिलती है।