मिडिल क्लास फैमिली के लिए बेस्ट है 3.70 लाख वाली ये सस्ती कार, देती है 33 का माइलेज और एयरबैग भी
Most Affordable Car: बढ़ती महंगाई के बीच हम आपको एक ऐसी 5-सीटर कार के बारे में बताने वाले हैं जो ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच सभी को एक ऐसी कार चाहिए जो बजट में तो हो लेकिन साथ ही माइलेज भी बढ़िया देती है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें मिडिल क्लास फैमिली की जेब पर भारी असर डालती है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसी गाड़ी को बारे में बताएंगे जो पेट्रोल में 24.9kmpl और CNG पर 33km/kg का माइलेज देती है।
इंजन परफॉर्मेंस और माइलेज
हम बात कर रहें हैं Alto K10 की जिसमं 998cc का K10C 3 सिलिंडर पेट्रोल या S-CNG इंजन दिया गया है। पेट्रोल वर्जन में 5600rpm पर 68bhp और CNG वर्जन में 3400rpm पर 56bhp की पावर देता है। वहीं 3500rpm पर 89nm और CNG पर 3400rpm पर 82.1nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
Alto K10 पेट्रोल में 24.9kmpl तो वहीं CNG के साथ 33.85km/kg तक का माइलेज देने का दावा करती है।
सस्पेंशन और ब्रेक
इस गाड़ी में आगे की तरफ कॉइल स्प्रिंह के साथ मैकफर्सन स्ट्रट और पीछे की तरफ कॉइल स्प्रिंग के साथ ट्विस्ट आर्म सस्पेंशन दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें आगे वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं। वहीं, इसमें 145/80 साइज के ट्यूबलेस रेडियल टायर दिए गए हैं।
सेफ्टी और फीचर्स
सेफ्टी के लिए इसमें EBD के साथ ABS, फ्रंट में दो एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिए गए हैं। हाई VXI प्लस वेरिएंट में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो 4 स्पीकर्स के साथ आता है। इसमें मैनुअल एयर कंडीशनिंग, आगे की तरफ पावर विंडो और रिमोट सेंट्रल लॉकिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
कितनी है कीमत?
Maruti Suzuki Alto K10 एक कॉम्पैक्ट 5-सीटर हैचबैक कार है जिसमें 998cc का K10C इंजन दिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.70 लाख रुप से लेकर 5.45 लाख रुपए के बीच है।
यह भी पढ़ें- 99hp की पावर और 147nm टॉर्क वाली ये गाड़ी जल्द होगी लॉन्च, फीचर्स से TATA Punch को देगी टक्कर
