विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Suzuki की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV 'YMC' 2026 में हो सकती है लॉन्च, मिलेगी 480 किमी तक की रेंज

Published: Sun, 13 Sep 2026 12:30 PM (IST)

Maruti Suzuki 7 Seater Electric: मारुति सुजुकी अपनी आने वाली 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV को भारतीय बाजार में 2026 के अंत कर लॉन्च कर सकती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki इस साल देश में कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है। इसमें से एक प्रोडक्ट ब्रांड की नई 3-रो इलेक्ट्रिक MPV हो सकती है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक MPV को जिसका कोडनेम YMC है, कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इसे लेकर ऐसी उम्मीद है कि YMC को 2026 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

मारुति सुजुकी YMC

Maruti Suzuki YMC के टेस्ट म्यूल को कवर के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, स्पाई शॉट्स से कई डिटेल्स सामने आई हैं। प्रोटोटाइप के फ्रंट में एक सीधा अपराइट स्टांस और एक बॉक्सी ओवरऑल शेप है। ऐसी उम्मीद है कि इसमें स्लीक LED हेडलाइट्स के साथ आइब्रो शेप की LED DRL मिल सकती है।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां, एयरोडायनेमिक व्हील्स और इंटीग्रेटेज टर्न सिग्नल वाले ORVM भी दिखते हैं। रियर में एक वाइपर और रियर बंपर के निचले हिस्से में रिफ्लेकटर्स दिए गए हैं।

प्लैटफॉर्म और पावरट्रेन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Maruti Suzuki YMC अपना प्लैटफॉर्म Maruti Suzuki e Vitara के साथ शेयर करेगी। e Vitara एक स्केटबोर्ड इलेक्ट्रिक प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करती है और हम यह भी उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें e Vitara जैसे ही बैटरी विकल्प और पावरट्रेन दिए जाएंगे।

क्या हो सकती है रेंज?

हालांकि, इसका आकार थोड़ा बड़ा होने की वजह से ऐसी उम्मीद है कि e Vitara की तुलना में इसकी रेंज थोड़ी कम हो सकती है। Maruti Suzuki e Vitara की क्लेम्ड रेंज 543 किमी है और ऐसी उम्मीद है कि Maruti YMC इलेक्ट्रिक की रेंज 450 से 480 किमी के बीच बीच हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki Wagon R Facelift टेस्टिंग के दौरान दिखी, मिल सकता है अंडरबॉडी CNG टैंक और नया इंजन