Move to Jagran APP

2 लाख में घर ले जाएं मारुति की ये कार, ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध; चेक करें ऑफर

मारुति की सबसे अधिक बिकने वाली कार Alto 800 की जानकारी लेकर आए हैं। इस कार को आप सेकंड हैंड बाजार से काफी सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।भारतीय बाजार में Maruti Alto 800 LXi के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 4.86 लाख रुपये है। (जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediPublished: Mon, 06 Feb 2023 08:00 AM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2023 08:00 AM (IST)
2 लाख में घर ले जाएं मारुति की ये कार, ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध; चेक करें ऑफर
2 लाख की कीमत में घर ले जाएं मारुति की ये सेकंड हैंड कार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप अपने लिए कार खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट कम है तो हम आपके लिए एक बढ़िया ऑफर लेकर आए हैं। आज हम मारुति की सबसे अधिक बिकने वाली कार Alto 800 की जानकारी लेकर आए हैं। इस कार को आप सेकंड हैंड बाजार से काफी सस्ते में खरीद सकते हैं।

loksabha election banner

Maruti Alto 800 LXi

भारतीय बाजार में Maruti Alto 800 LXi के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 4.86 लाख रुपये है। यह 22 किलोमीटर प्रति लीटर का रेंज प्रदान करती है। मारुति ऑल्टो 800 एलएक्सआई  6 रंगों में उपलब्ध है ग्रेनाइट ग्रे, सेरुलियन ब्लू, मोजिटो ग्रीन, अपटाउन रेड, सिल्की सिल्वर और सॉलिड व्हाइट।

Maruti Alto 800 VXI

मारुति के Alto 800 VXI की कीमत 4.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह 22.05 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें आपको कलर ऑप्शन- सिल्की सिल्वर, ग्रेनाइट ग्रे, मोजिटो ग्रीन, सॉलिड व्हाइट और अपटाउन रेड मिलता है। यह 796 सीसी इंजन द्वारा संचालित है जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। मारुति ऑल्टो 800 वीएक्सआई एक 5 सीटर पेट्रोल कार है।

2013  Maruti Suzuki Alto 800 Lxi

ये कार कुल 49,000 किलोमीटर तक चल चुकी है। ये कार पेट्रोल से चलती है और ब्रिकी के लिए ये नोएडा में उपलब्ध है। आपको ये मात्र 2 लाख रुपये में मिल जाएगा। इसमें आपको ईएमआई का भी ऑप्शन मिलता है इसके लिए आपको 3,487 रुपये चुकाने होंगे।

2020  Maruti Suzuki Alto 800 Vxi

अब तक ये कार कुल 15,000 किलोमीटर तक चल चुकी है। आपको बता दे ये पेट्रोल से चलती है और ब्रिकी के लिए दिल्ली में उपलब्ध है। इसे आप मात्र 3.85 लाख रुपये में खरीद सकते हैं।

2017  Maruti Suzuki Alto 800 Lxi

पेट्रोल से चलने वाली कार अब तक कुल 20,572 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसे आप नई दिल्ली से खरीद सकते हैं। इसमें आपको ईएमआई का भी ऑप्शन मिलता है इसके लिए आपको 4,799 रुपये चुकाने होंगे। इसकी कीमत 2.89 लाख रुपये है।

2019  Maruti Suzuki Alto 800 LXi (O)

ये कार अब तक 14,924 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसे आप दिल्ली से खरीद सकते हैं। वहीं इसकी कीमत 3.61 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। इस कार का रंग ग्रे है। 

नोट: ऊपर बताई गई जानकारी Carwale वेबसाइट पर जानकारी के अनुसार है। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए बिना ऑनलाइन लेन-देन न करें। पुरानी कार खरीदते वक्त गाड़ी की कंडीशन और दस्तावेजों की जांच स्वयं करें।

ये भी पढ़ें-

Tata ला रही है ये दमदार सीएनजी कारें, लुक से लेकर इंजन तक मिलते हैं ये बेहतरीन फीचर्स

इस महीने दस्तक देंगी ये धांसू मोटरसाइकिलें, जानें कौन -कौन सी कंपनियां शामिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.