विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti S Presso Vs Renault Kwid: कौन सी हैचबैक कार होगी आपके लिए बेहतर?

Published: Sun, 27 Sep 2026 08:29 PM (IST)

Maruti S Presso Vs Renault Kwid: भारत में हैचबैक कार सेगमेंट में मारुति की ओर से एस प्रेसो को ऑफर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हैचबैक कार सेगमेंट में कई विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। इनमें से मारुति की ओर से एस प्रेसो को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। मारुति की एस प्रेसो का मुकाबला रेनो क्विड के साथ भी होता है। इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों में किस कार को खरीदना ज्‍यादा बेहतर विकल्‍प साबित हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti S Presso Vs Renault Kwid इंजन

Maruti Suzuki S Presso को भी एक लीटर की क्षमता के पेट्रोल इंजन के साथ बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इसमें लगे एक लीटर पेट्रोल इंजन से 68.52 पीएस की पावर और 91.1 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एस प्रेसो में भी 5स्‍पीड मैनुअल और एजीएस ट्रांसमिशन को ऑफर किया जाता है। मारुति के मुताबिक इस इंजन को एक लीटर पेट्रोल में 24.12 से 25.30 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

वहीं रेनो क्विड में एक लीटर की क्षमता के पेट्रोल इंजन को दिया जाता है। जिससे कार को 69 पीएस की पावर और 92.5 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इस गाड़ी को 5स्‍पीड मैनुअल और एएमटी के विकल्‍प के साथ ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को एक लीटर पेट्रोल में 21.46 किलोमीटर से 22.3 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

Maruti S Presso Vs Renault Kwid फीचर्स

Maruti S Presso में भी रिमोट की-लैस एंट्री, ईएसपी, हिल स्‍टार्ट असिस्‍ट, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, डिजिटल डिस्‍प्‍ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।

वहीं Renault Kwid में निर्माता की ओर से 184 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस, एलईडी डीआरएल, पावर विंडो, रिमोट की-लैस एंट्री, स्‍टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्‍स, 20.32 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, रियर व्‍यू कैमरा, हिल स्‍टार्ट असिस्‍ट जैसे कई फीचर्स दिए जाते हैं।

Maruti S Presso Vs Renault Kwid कीमत

Maruti Suzuki S Presso की एक्‍स शोरूम कीमत 3.50 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 5.27 लाख रुपये एक्‍स शोरूम तक है।

वहीं Renault Kwid को 4.53 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 5.85 लाख रुपये तक है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?