Maruti e Vitara vs Creta Electric: रेंज, कीमत और फीचर्स में कौन बेस्ट, सिंगल चार्ज में 543 किमी
Maruti e Vitara vs Creta Electric: मारुति ई विटारा और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक भारत की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV हैं। आइए जानते हैं कि दोनों में कौन सी बेस्ट हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki e Vitara और Hyundai Creta Elecric दोनों ही भारत की लोकप्रिय और शानदार इलेक्ट्रिक SUV हैं। अगर आप इन दोनों में से किसी एक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो कंफ्यूज हैं तो हम आपको बताएंगे कि इन दोनों में से कौन सी SUV आपके और आपकी फैमिली के लिए कौन बेहतर साबित हो सकती है।
बैटरी पावर और रेंज
E Vitara में दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं। इसके Delta ट्रिम में 48.8kWh या 49kWh की LFP ब्लेड-सेल बैटरी मिलती है जबकि Zeta और Alpha Trim में 61.1kWh या 61kWh की LFP ब्लेड-सेल बैटरी दी गई है। 49kWh बैटरी पैक 142bhp की पावर और 61kWh बैटरी पैक 172bp की पावर जनरेट करता है। वहीं, दोनों बैटरी पैक का टॉर्क 193nm है।
Delta ट्रिम एक बार चार्ज करने पर 440 किमी की क्लेम्ड रेंज देता है और जेटा व अल्फा ट्रिम 543 किमी की रेंज देता है। यह गाड़ी फ्रंट-व्हील ड्राइव के सेटअप के साथ आती है।
वेरिएंट और फीचर्स
Delta (बेस) जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 16.19 लाख है, में 18-इंच के अलॉय व्हील, LED DRL, रिक्लाइनिंग रियर सीटें, ऑटोमैटिक एसी, पुश बटन स्टार्ट/सटॉप, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन, इनफिनिटी साउंड सिस्टम औरर 7 एयरबैग मिलते हैं। Zeta (मिड) जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपए है, इसमें वायरलेस फोन चार्जर और रियर पार्किंग कैमरा अपग्रेड जोड़े गए हैं।
इसके Alpha वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपए है जिसमें प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, फॉग लैंप, डुअल-टोन पेंट, 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सिंगल पेन ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS मिलता है।
बैटरी और रेंज: Creta Electric
Hyundai Creta Electric में दो बैटरी विकल्प मिलते हैं। पहला है 42kWh जिसक क्ल्मेड रेंज 390 किमी है 133hp की पावर और 255nm का टॉर्क जनरेट करती है। दूसरा है- 51.4kWh बैटरी पैक जिसकी क्लेम्ड रेंज 473 किमी है। 51.4kWh वाला वेरिएंट 169bhp की पावर और 255nm का टॉर्क जनरेट करता है।
इंटीरियर और फीचर्स
इसमें डिजिटल क्लस्टर और EV UI के साथ इंफोटेनमेंट के लिए दो 10.25 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसके लाउंज एडिशन में 11.6 इंच की रियर इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें मिलती हैं। इसके अलावा, इसमें ड्यूल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, फ्लोटिंग सेंटर कंसोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।
वेरिएंट और कीमत
इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं और साथ ही लेवल-2 ADAS, लेन-कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटक, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल डिसेंट कंट्रोल दिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 18.03 लाख रुपए से लेकर 25.22 लाख रुपए है जबकि BaaS के साथ 10.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
