यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maruti Dzire के बेस वेरिएंट LXI को 2025 में है घर लाना, 2 लाख Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI
Car Finance Plan Maruti Suzuki की ओर से Compact Sedan Car सेगमेंट में Maruti Dzire को ऑफर किया जाता है। ...और पढ़ें

HighLights
- साल 2025 में बढ़ गई Maruti Dzire की एक्स शोरूम कीमत
- बेस वेरिएंट LXI को किया जा रहा 6.84 लाख रुपये में ऑफर
- दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएंगे रुपये
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के साथ ही Compact Sedan Car सेगमेंट में आने वाली Maruti Dzire की भी काफी मांग रहती है। कंपनी ने साल 2025 में ही इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की है। जिसके बाद इसके बेस वेरिएंट को खरीदना थोड़ा महंगा हो गया है। अगर आप इसके LXI वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की Down Payment देने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti Dzire LXI की कितनी है कीमत
Maruti की ओर से Dzire 2024 के बेस वेरिएंट के तौर पर LXI को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस Compact Sedan Car के बेस वेरिएंट को 6.84 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवा रही है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 6.84 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन टैक्स और आरटीओ की कीमत भी देनी होगी। इस कार को खरीदने के लिए करीब 48 हजार रुपये आरटीओ, करीब 38 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 769806 रुपये हो जाती है।
2 लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर Maruti Dzire 2024 के बेस वेरिएंट LXI को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 569806 रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 569806 रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 9168 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 569806 रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 9168 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Dzire 2024 के LXI वेरिएंट के लिए करीब दो लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 9.70 लाख रुपये देंगे।
किनसे होता है मुकाबला
मारुति की ओर से नई जेनरेशन डिजायर को कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Aura, Honda Amaze, Tata Tigor जैसी कॉम्पैक्ट सेडान कारों के साथ होता है। इसके अलावा इसे कुछ प्रीमियम हैचबैक कारों और कॉम्पैक्ट एसयूवी से भी कीमत के मामले में चुनौती मिलती है।
