कितना है Mahindra XUV 3XO CNG का माइलेज, TATA Nexon और Maruti Brezza से बेहतर या कम?
Mahindra XUV3XO CNG vs Brezza vs Nexon: महिंद्रा, मारुति और टाटा की इन तीन CNG SUV की कीमत, माइलेज और फीचर्स की तुलना में जानिए कि कौन बेहतर है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में नई CNG कारों की डिमांड अब काफी तेजी से बढ़ रही है क्योंकि पेट्रोल के मुकाबले कम खर्च में गाड़ी चलाने के लिए लोग अब CNG SUV खरीदना पसंद कर रहे। इस सेगमेंट में Maruti Brezza S-CNG और TATA Nexon जैसे विकल्प थे लेकिन अब इसमें आज Mahindra XUV 3XO CNG का नाम जुड़ गया है जो आज ही भारत में लॉन्च हुई है। आइए इन तीनों के बीच माइलेज के अंतर की तुलना करते हैं।
कीमत का अंतर
अगर इन तीनों की कीमत पर नजर डालें तो Mahindra XUV 3XO CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए है। इसके चार वेरिएंट MX Edge, RevX Edge (O), AX5 और RevX A में उपलब्ध है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख, 10.79 लाख रुपए और 12.27 लाख रुपए है।
वहीं, TATA Nexon iCNG की एक्स-शोरूम कीमत 8.35 लाख रुपए से शुरू होकर 13.42 लाख रुपए और Maruti Brezza S-CNG की एक्स-शोरूमत कीमत 9.40 लाख से 11.60 लाख रुपए के बीच है।
इंजन और पावर में कौन आगे?
Mahindra XUV 3XO CNG में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो पेट्रोल और CNG दोनों मोड में 111hp की पावर और 200nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। वहीं, TATA Nexon iCNG में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड Revotron इंजन दिया गया है जो CNG मोड में 99bhp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
वहीं, Maruti Brezza S-CNG में 1.5 लीटर K15C पेट्रोल इंजन दिया गया है। CNG मोड में यह 86.63bhp की पावर और 121.5nm का टॉर्क जनरेट करता है जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
किसका माइलेज बेहतर?
अब बात करते हैं सबसे जरूरी चीज यानी माइलेज की तो इन गाड़ियों की ARAI माइलेज के आंकड़े कुछ ऐसे हैं:
- Maruti Brezza S-CNG: 26.9km/kg
- Mahindra XUV 3XO CNG: 24.7km/kg
- TATA Nexon iCNG: 15.44km/kg
इन आंकड़ों के मुताबिक, Maruti Brezza S-CNG सबसे ज्यादा माइलेज देने का दावा करती है तो वहीं Mahindra XUV 3XO CNG दूसरे और TATA Nexon iCNG तीसरे नंबर पर है।
फीचर्स में कौन बेहतर?
Mahindra XUV 3XO CNG में वेरिएंट के मुताब 10.25 इंच की टचस्क्रीन, 10.25 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, पैनोरमिक सनरूफ, ब्लैक लेदरेट सीटें और Dolby Atmos जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, TATA Nexon iCNG में भी वेरिएंट के मुताबिक 10.25 इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर्स मिलते हैं।
वहीं, Maruti Brezza S-CNG में वेरिएंट के अनुसार टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी में कौन कितना आगे?
Mahindra XUV 3XO CNG में 6 एयरबैग, ESC और ISOFIX माउंट जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। TATA Nexon iCNG में 6 एयरबैग, ABS, EBD, ESC, हिल-होल्ड असिस्ट और TPSM जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, Maruti Brezza S CNG में भी 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, हिल-होल्ड असिस्ट और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
