विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahindra XEV 9e को खरीदकर है लाना, पांच लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

Published: Thu, 09 Jan 2025 08:29 AM (IST)

Car Finance Plan Mahindra की ओर से Electric SUV सेगमेंट में Mahindra XEV 9e को भारतीय बाजार में ऑफर किया ...और पढ़ें

Mahindra XEV 9e के लिए कितने रुपये की देनी होगी EMI
Mahindra XEV 9e के लिए कितने रुपये की देनी होगी EMI

HighLights

  1. Mahindra XV 9e के बेस वेरिएंट के तौर पर Pack One को किया जाता है ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक एसयूवी के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 21 लाख 90 हजार रुपये है
  3. पांच लाख रुपये Down Payment के बाद हर महीने देनी होगी 28978 रुपये की EMI

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में से एक Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में Electric SUV के तौर पर Mahindra XEV 9e को बिक्री के लिए जल्‍द उपलब्‍ध करवाया जाएगा। Mahindra XEV 9e के बेस वेरिएंट Pack One को अगर आप भी घर लाने का मन बना रहे हैं, तो पांच लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Mahindra XEV 9e Price

Mahindra की ओर से XEV 9e के बेस वेरिएंट के तौर पर Pack One को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस Electric SUV के बेस वेरिएंट को 21.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा रही है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 21.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर इंंश्‍योरेंस और टीसीएस चार्ज भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए 89210 रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। टीसीएस चार्ज के तौर पर 21900 रुपये देने होंगे। इसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 2301110 रुपये हो जाती है।

5 लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Mahindra XEV 9e के बेस वेरिएंट Pack One को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में पांच लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 1801110 रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 1801110 रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 28978 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 1801110 रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 28978 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra XEV 9e के Pack One वेरिएंट के लिए करीब 6.33 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 29.34 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Mahindra की ओर से XEV 9e को Electric SUV सेगमेंट में लाया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला जल्‍द लॉन्‍च होने वाली Tata Sierra EV के साथ होगा। वहीं बाजार में पहले से मौजूद MG ZS EV, BYD Atto3 जैसी Electric SUVs के साथ होता है।