लेह-लद्दाख और Spiti Valley की बाइक यात्रा, निकलने से पहले करें ये 5 जरूरी चेक
Long Ride Trip Tips: लेह-लद्दाख या स्पीति वैली जैसे लंबे सफर पर निकलने से पहले अपनी बाइक के इंजन ऑयल, ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। लेह-लद्दाख या फिर Spiti Valley जाना हर बाइकर का सपना होता है। लेकिन हजारों किमी लंबा यह सफर पूरा करना बाइक के लिए आसान नहीं होता। खराब रास्ते, पथरीली सड़कें और ऑक्सीजन की कमी बाइक के इंजन पर काफी दबाव डालते हैं। ऐसे में सफर के दौरान किसी भी ब्रेकडाउन से बचने के लिए बाइक का फिट होना बहुत ही जरूरी है। ऐसी राइड के लिए निकलने से पहले इन 5 चीजों को जरूर चेक करें।
इंजन ऑयल और कूलेंट
लंबी दूरी की राइड शुरू करने से पहले अपनी बाइक का इंजन ऑयल और ऑयल फिल्टर नया डलवा लें। अगर आपकी बाइक लिक्विड-कूल्ड है तो कूलेंट का लेवल भी जरूर चेक करें। फ्रेश और सही इंजन ऑयल इंजन को ठंडा रखने में मदद करता है और डाई-ऑल्टीट्यूड पर भी बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
पंचर किट
लद्दाख और Spiti की पथरीली सड़कों पर टायरों की ग्रिप का बने रहना सबसे जरूरी काम होता है। पुराने या घिसे हुए टायरों को तुरंत बदलवा लें। सफर में निकलने से पहले टायरों की ग्रिप और ट्रेड डेप्थ अच्छे से चेक करें। इसके साथ ही, अपने साथ पंचर किट, एक पोर्टेबल एयर पंर और ट्यूब वाले टायरों के लिए ट्यूब हमेशा साथ रखें।
ब्रेक पैड्स और फ्लूइड
पहाड़ों के ढलाव पर ब्रेक का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। फ्रंट और रियर दोनों ब्रेक पैड्स की मोटाई चेक करें। अगर ने आधे से ज्यादा घिस चुके हैं को नए पैड्स लगवा लें। साथ ही ब्रेक फ्लूइड का लेवल चेक करें और ब्रेक लीवर की फ्री-प्ले को सही करवा लें जिससे अचानक ब्रेक लगाने पर कोई दिक्कत न हो।
चेन ड्राइव
लंबी राइड पर धूल, पानी और कीचड़ की वजह से चेन ढीली हो जाती है और जल्दी घिसती है। निकलने से पहले चेन को अच्छे से क्लीन करने ल्यूब करें और उसका टेंशन सेट कराएं। अगर स्प्राकेट घिस गया है तो पूरा चेन सेट बदलवाना ही समझदारी है। साथ ही, लंबे सफर अपने साथ चेन ल्यूब स्प्रे जरूर रखें।
बैटरी और स्पेयर पार्ट्स
ठंड के मौसम में बाइक की बैटरी बहुत जल्दी डिस्चार्ज हो सकती है। बैटरी के वोल्टेद और सेल्स की जांच कराएं और अपने साथ स्पेयर फ्यूज, स्पार्क प्लग, कंट्रोल केबल्स जरूर रखें जिससे रास्ते में छोटी समस्या आने पर खुद ही उसे बदल सकें।
