विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kawasaki Vulcan S को खरीदने से पहले जान लें ये बातें, 649cc का इंजन और डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स

Published: Sat, 19 Sep 2026 03:32 PM (IST)

Kawasaki Vulcan S: कावासाकी ने अपनी 2027 Vulcan S क्रूजर बाइक को 8.23 लाख रुपए में पेश किया है जिसमें कम सीट हाइट, 649cc इंजन और कुछ फीचर्स मिलते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kawasaki Vulcan S को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है कि जिसकी एक्स-शोरूम कीमक 8.23 लाख रुपए है। साल 2027 के लिए यह बाइक पिछले साल के ही ज्यादातर मैकेनिकल पैकेज को रखती है लेकिन इसमें थोड़ा ज्यादा टॉर्क और कुछ छोटे बदलाव किए गए हैं।

कितनी है कीमत?

2027 Kawasaki Vulcan S की कीमत 8.23 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है जो MY26 मॉडल की तुलना में 10,000 रुपए ज्यादा है। यह ब्लू कलर के हाइलाइट्स के साथ सिंगल मेटालिक कार्बन ग्रे कलर में उपलब्ध है। बता दें कि इस बाइक की डिलीवरी सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है।

इंजन और पावर

Vulcan S में 649cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गाय है जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 7,500rpm पर 61 hp की पावर और 6,000rpm पर 62.4nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें कावासाकी वर्सेस 650 और निंजा 650 वाला ही इंजन मिलता है लेकिन इसे Vulcan के क्रूजर कैरेक्टर के मुताबिक अलग तरह से ट्यून किया गया है।

हाइट और ग्राउंड क्लीयरेंस

Kawasaki Vulcan S की सीट हाइट 705mm है जो इस सेगमेंट की किसी भी मोटरसाइकिल में सबसे कम में से एक है। इंजन के नीचे दिया गया मफलर कम सेंटर ऑफ ग्रैविटी में योगदान देता है जिससे कम स्पीड और कॉन्फिडेंस और बढ़ जाता है। इस मोटरसाइकिल का कर्ब वेट 235kg है।

क्या मिलते हैं फीचर्स?

Kawasaki Vulcan S में पोजीशन इंडिकेटर के साथ एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-चैनल ABS, एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर और 7-पोजीशन प्रीलड-एडजस्टेबल रियर शॉक मिलता है। इसके अलावा, इसमें कोई भी राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल या TFT डिस्प्ले नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 2027 Kawasaki Vulcan S भारत में लॉन्च: ज्यादा टॉर्क, नया रंग और डुअल चैनल ABS के साथ