Kia Syros EV के बेस वेरिएंट को है घर लाना, तीन लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI
वाहन निर्माता Kia की ओर से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Compact SUV के तौर पर Kia Syros EV को ऑफर किया ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में किआ की ओर से कई वाहनों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Kia Syros EV को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और तीन लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Kia Syros EV कीमत
Kia की ओर से Syros EV के बेस वेरिएंट के तौर पर HTK को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम (Kia Syros EV Price) कीमत 13.50 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 4600 रुपये आरटीओ और करीब 59 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इसके साथ ही टीसीएस चार्ज के तौर पर 13 हजार रुपये भी जाएंगे। जिसके बाद Kia Syros EV on road price करीब 14.27 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
तीन लाख Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में तीन लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 11.27 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 11.27 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 18319 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 11.27 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 18319 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Kia Syros EV के लिए करीब 4.11 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 18.38 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला
Kia की ओर से Syros EV को निर्माता इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर ऑफर करती है। इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला MG Windsor EV, Tata Nexon EV, Hyundai Creta Electric जैसी इलेक्ट्रिक SUVs के साथ होता है।
