विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5.99 लाख की कीमत में बेस्ट है ये 5-सीटर हैचबैक, 20kmpl का माइलेज और Apple CarPlay जैसे फीचर्स

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:31 PM (IST)

Affordable 5 Seater Car: हुंडई i20 एक शानदार प्रीमियम हैचबैक है जो दमदार इंजन, बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप 5 लोगों की फैमिली के लिए एक प्रीमियम हैचबैक खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपके दिमाग में Hyundai i20 का ख्याल चल रहा है तो इसे खरीदने से पहले आपको इस गाड़ी की इन डिटेल्स के बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं कि आपकी 5 लोगों की फैमिली के लिए आपको ये गाड़ी खरीदनी चाहिए या नहीं।

इंजन पावर और माइलेज

इसमें 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसका डिस्प्लेसमेंट 1,197cc है और इसमें 4 सिलिंडर है। यह इंजन 6,000rpm पर 83 से 88 PS की अधिकतम पावर और 4,200rpm पर 114.7nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल या इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (iVT/CVT) का विकल्प मिलता है। ARAI के मुताबिक, इसका माइलेज 20kmpl और इसमें 37 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

सस्पेंशन ब्रेक और टायर

गैस-टाइप शॉप एब्जॉर्बर के साथ मैकफर्सन स्ट्रट दिया गया है और रियर में कपल टॉर्शन बीम एक्सल मिलता है। ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इस गाड़ी में ट्यूबलेस टायर मिलते हैं जिसमें 185/70 R14, 185/65 R145 से लेकर 195/55 R16 तक हैं।

सेफ्टी कंफर्ट और तकनीक

सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिट स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट और TPMS दिए गए हैं। आराम और तकनीक के लिए इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, सिंगल-पेन सनरूफ और Bose का साउंट सिस्टम मिलता है।

कितनी है कीमत?

वेरिएंट (Variant) एक्स-शोरूम कीमत (Ex-showroom Price)
एरा (Era - बेस वेरिएंट) ₹5.99 लाख से शुरू
मैग्ना / मैग्ना एक्जीक्यूटिव (Magna / Magna Executive) ₹6.87 लाख से ₹7.98 लाख तक
स्पोर्ट्ज / स्पोर्ट्ज (O) [Sportz / Sportz (O)] ₹8.43 लाख से ₹8.87 लाख तक
आस्था / आस्था (O) [Asta / Asta (O)] ₹8.66 लाख से ₹10.54 लाख तक
नाइट एडिशन / टॉप ऑटोमैटिक ट्रिम्स (Knight Edition / Top Automatic Trims) ₹10.63 लाख से ₹10.68 लाख तक

यह भी पढ़ें- Ampere Nexus EX+ इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में 136 किमी की रेंज और 30 से ज्यादा फीचर्स