विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai Exter के बेस वेरिएंट को है घर लाना, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI

Published: Tue, 15 Sep 2026 08:29 AM (IST)

वाहन निर्माता Hyundai की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर Hyundai Exter की बिक्री की जाती है। अगर आप ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता Hyundai की ओर से भारतीय बाजार में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Exter की बिक्री की जाती है। अगर आप भी इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो एक लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Hyundai Exter कीमत

Hyundai की ओर से Exter के बेस वेरिएंट के तौर पर HX2 को ऑफर किया जाता है। निर्माता इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को 5.80 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा रही है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 5.80 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन, इंश्‍योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 28 हजार रुपये का रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स, करीब 34 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 6.42 लाख रुपये हो जाती है।

एक लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Hyundai Exter के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 5.42 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 5.42 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 8821 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 5.42 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 8821 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Hyundai Exter के बेस वेरिएंट के लिए करीब 1.98 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 8.40 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे है मुकाबला

हुंडई की ओर से Exter को कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Tata Punch और कई हैचबैक कारों के साथ होता है। इसके साथ ही इसे कीमत के मामले में Nissan Magnite, Renault Kiger, Maruti Fronx जैसी एसयूवी से भी चुनौती मिलती है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?