विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hyundai Creta Electric के बेस वेरिएंट को है घर लाना, तीन लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI

Published: Mon, 20 Jan 2025 08:29 AM (IST)

Car Finance Plan भारतीय बाजार में Hyundai Creta के Electric वर्जन को Auto Expo 2025 में लॉन्‍च किया गया है। ...और पढ़ें

Hyundai Creta Electric के लिए कितनी देनी होगी EMI, पढ़ें खबर।
Hyundai Creta Electric के लिए कितनी देनी होगी EMI, पढ़ें खबर।

HighLights

  1. Hyundai Creta Electric को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर किया गया लॉन्‍च
  2. Auto Expo 2025 में एसयूवी को 17.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्‍च किया
  3. तीन लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने देनी होगी 25617 रुपये की EMI

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में Hyundai Creta Electric को Auto Expo 2025 में लॉन्‍च किया गया है। अगर आप भी कंपनी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai Creta Electric के बेस वेरिएंट Executive को खरीदने का मन बना रहे हैं और तीन लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Hyundai Creta Electric Executive Variant Price

Hyundai की ओर से Creta के Electric वर्जन को हाल में ही लॉन्‍च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट के तौर पर Executive को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम (Hyundai Creta Electric Executive Variant Price) कीमत 17.99 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 75 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके साथ ही एसयूवी के लिए 17990 रुपये टीसीएस चार्ज देने होंगे। जिसके बाद Hyundai Creta Electric on road price करीब 1892214 रुपये के आस-पास हो जाती है।

तीन लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट Executive को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में तीन लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 15.92 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 15.92 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 25617 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी। 

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप 9 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 15.92 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 25617 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Hyundai Creta Electric Executive के लिए करीब 5.59 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 24.51 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Hyundai की ओर से लॉन्‍च की गई Creta Electric को कंपनी मास सेगमेंट इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर ऑफर करती है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला MG Windsor, Tata Curvv EV जैसी कारों के साथ होता है। लेकिन जल्‍द ही इसके मुकाबले में Maruti Vitara E को भी लॉन्‍च कर दिया जाएगा।