अक्टूबर में लॉन्च हो सकती Hyundai Bayon, मिल सकता है अंडरबॉडी CNG टैंक और प्रीमियम फीचर्स
Hyundai Bayon: हुंडई इस साल के अंत तक भारत में दो नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai इस साल के अंत तक भारत में दो नई SUV को लॉन्च करने की योजना बना रही है जिसमें से Hyundai Bayon एक होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक Bayon के आधिकारिक लॉन्च की कोई घोषणा नहीं की है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या फीचर्स और स्पेक्स दिए जा सकते हैं।
डिजाइन और टीजर
कंपनी ने हाल ही में आने वाली Hyundai Bayon के DRLs, टेललाइट्स और अलॉय व्हील्स की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शार्प L-शेप की टेललाइट्स दी गई हैं जो आगे के LED DRLs से मिलती हैं। इसके साइड में 17-इंच के डुअल-टन अलॉय व्हील्स दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, लॉन्च के नजदीक आते-आते इसकी बाकी जानकारियां भी सामने आ सकती हैं।
इंटीरियर और फीचर्स
Hyundai Bayon के इंटीरियर के स्केच हाल ही में पेश की गई न्यू जेन i20 के काफी मिलते जुलते हैं। इसमें कई सारे एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है जैसे- इंटीग्रेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ डुअल-डिस्प्ले सेटअप, फोर-डॉट Hyundai सिग्नेचर वाली थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम शामिल हैं।
इंजन और CNG विकल्प
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाली Hyundai Bayon आधारित SUV में CNG इंजन का विकल्प भी दिया जाएगा। इसमें अंडरबॉडी CNG टैंक मिलने की भी उम्मीद है। इसमें क्रेटा वाला ही 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है और CNG वेरिएंट में भी इसी इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें अंडरबॉडी CNG टैंक मिलने की उम्मीद है।
पेट्रोल वर्जन में मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन मिलने की भी संभावना है जबकि CNG पावर्ड वर्जन को मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Porsche Cayenne Electric भारत में हुई लॉन्च, मिलेगी 623 किमी की रेंज और 2.5 में पकड़ेगी 100 की स्पीड
