विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda जल्द लॉन्च करेगा अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 145km की रेंज के साथ मिलेंगे नए एडवांस फीचर्स

Published: Sat, 25 Jul 2026 05:59 PM (IST)

Honda Electric Scooter: Honda QC3 नया इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे रोजाना के इस्तेमाल के लिए ध्यान में रखकर बनाया गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda Motorcycle and Scooter India ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो में परिवार और रोजाना आने-जाने वाले लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नया Honda QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। QC3 में रोजाना इस्तेमाल के लिए कई व्यावहारिक फीचर्स दिए गए हैं जिनमें फिक्स्ड बैटरी पैक और कई सारी टेक्नोलॉजी शामिल है।

बैटरी रेंज और चार्जिंग

Honda QC3 में 3-kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 151 किमी की IDC रेंज देती है। चार्जिंग की बात करें तो इसकी बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 2 घंटे 40 मिनट का समय लगता है।

स्टोरेज और स्मार्ट की

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीट के नीचे 32 लीटर की स्टोरेज मिलती है जिससे सवार रोजाना की जरूरत का सामान रख सकते है। इसके साथ ही, रोज की सुविधा के लिए इसमें स्मार्ट की सिस्टम भी दिया गया है। Honda QC3 में कनेक्टेड फीचर्स के साथ 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Honda RoadSync कनेक्टिविटी और रोज का राइडिंग को आसान बनाने के लिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Honda ने पेश किया नया E85 ADV 160 स्कूटर, पावरफुल इंजन के साथ मिलेगा बड़ा फ्यूल टैंक

रोजाना का इस्तेमाल

अपनी रेंज, चार्जिंग कैपेसिटी, स्टोरेज स्पेस और टेक्नोलॉजी फीचर्स के मेल के साथ Honda QC3 उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो रोजाना आने-जाने की जरूरतों के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में है। यह मॉडल उन खरीदारों के लिए Honda का विकल्प पेश करता है जो जीरो एमिशन के साथ सुविधा और आसान इस्तेमाल चाहते हैं।

10 प्रोडक्ट्स की एंट्री

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ने 9 बाकी प्रोडक्ट्स के साथ पेश किया है। इशमें ADV 160 स्कूटर, अपडेटेड CB 350 रेंज और XR 300 डुअल-पर्पज ऑफ-रोड कैपेबल मोटरसाइकिल और स्कूटर शामिल है। कुल मिलाकर कहें तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके और आपके परिवार के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- Honda की नई SUV ZR-V e:HEV भारत में हुई लॉन्च, लग्जरी फीचर्स के साथ मिलेगा 22.8kmpl का माइलेज