विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फेस्टिव सीजन में Honda की गाड़ियों पर 2 लाख से ज्यादा का डिस्काउंट, लिस्ट में City से Amaze तक शामिल

Published: Wed, 14 Oct 2026 01:30 PM (IST)

Honda Festive Discounts: होंडा कार्स इंडिया इस त्योहारी सीजन में अपनी चुनिंदा गाड़ियों पर 2.35 लाख रुपए तक की छूट ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्रि और दशहरा के साथ भारत के साथ त्योहारी सीजन की शुरुआत भी हो चुकी है। इसे देखते हुए कार निर्माताओं ने ऑफर्स देने शुरू कर दिया है। Honda Cars India उन चुनिंदा ब्रांडों में से एक है जिसके पोर्टफोलियो के चुनिंदा मॉडलों पर भारी छूट और ऑफर्स दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि इसके किस मॉडल पर इस फेस्टिव सीजन में कितनी छूट मिल रही है।

Honda Amaze पर छूट

Honda Amaze पर इस त्योहारी सीजन में 67,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। यह उनके लिए बढ़िया हैं जो कम मेंटनेंस वाली एक फैमिली कार की तलाश में हैं। ये ऑफर्स उन खरीदारों के लिए Amaze को एक बेहतर वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बना सकते हैं जो इसी कीमत वाली हैचबैक या कॉम्पैक्ट SUV की जगह सेडान खरीदना चाहते हैं।

Honda City पर डिस्काउंट

Honda City Facelift पर 1.7 लाख रुपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं। City मिडसाइज सेडान सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय गाड़ियों में से एक है जो प्रीमियम फीचर्स और कंफर्ट के साथ आती है। Honda City की एक्स-शोरूम कीमत 12,07,900 रुपए से शुरू होती है।

Honda Elevate

Honda की तरफ से सबसे आगे Elevate Pre-Facelift है जिस पर 2.35 लाख रुपए तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Honda के मौजूदा ऑफर्स में इस गाड़ी पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। अगर आप एक मिडसाइज SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह बड़ा डिस्काउंट आपके लिए बचत का मौका हो सकता है।

इस बात का रखें ध्यान

ऊपर जो डिस्काउंट बताए गए हैं वह कंपनी द्वारा जारी की गई शुरुआती जानकारी या तस्वीरों पर आधारित है। यह छूट अलग-अलग शहरों, डीलरशिप, गाड़ियों के वेरिएंट और स्टॉक के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकती है। इसलिए गाड़ी खरीदने से पहले अपने आस-पास की किसी Honda डीलरशिप पर जाकर ऑफर्स या डिस्काउंट की डिटेल्स जरूर पता करें।

यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO CNG जल्द होगी लॉन्च, ट्विन-सिलिंडर और फीचर्स के साथ TATA Nexon को देगी टक्कर