विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Splendor vs Platina: कम खर्च में कौन सी बाइक देती है ज्यादा माइलेज? खरीदने से पहले जानें ये अंतर

Published: Thu, 07 May 2026 04:30 PM (IST)

Platina vs Splendor: आप इन दोनों बाइक्स का इस्तेमाल ऑफिस जाने, छोटा बिजनेस चलाने या गांव और शहर में रोज के कामकाज के लिए कर सकते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप रोज आने-जाने के लिए ऐसी बाइक चाहते हैं जो सस्ती तो, मेंटेनेंस कम हो और जो माइलेज ज्यादा दे तो आपके लिए Hero Splendor Plus और Bajaj Platina 100 दो बेहतरीन विकल्प हैं। ये बाइक उन लोगों के लिए खास है जो कम खर्च में ज्यादा फायदा चाहते हैं। आप इन दोनों बाइक्स का उपयोग ऑफिस जाने, छोटा बिजनेस चलाने या गांव और शहर में रोज के सफर के लिए कर सकते हैं।

कीमत और बजट

कीमत के मामले में Bajaj Platina 100, Hero Splendor Plus के मुकाबले सस्ती है। अगर आपका बजट कम है तो Platina आपके लिए ज्यादा किफायती विकल्प है। दूसरी तरफ, Splendor Plus थोड़ी महंगी जरूर है लेकिन इसके साथ आपको एक भरोसेमंद ब्रांड और लंबे समय तक चलने वाली बाइक का फायदा मिलता है।

दोनों बाइक्स की कीमत की बात करें तो Bajaj Platina 100 की कीमत 68,316 रुपए (एक्स-शोरूम) है तो वहीं Hero Splendor Plus की कीमत 76,039 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

कितना है दोनों का माइलेज?

कंपनी के मुताबिक, Hero Splendor Plus एक लीटर पेट्रोल में लगभग 70 किमी चलती है। वहीं Bajaj Platina 100 का माइलेज 70 से 75 किमी प्रति लीटर बताया गया है। अगर आप Hero Splendor Plus की टंकी को फुल कराते हैं तो यह लगभग 686 किमी तक चल सकती है तो वहीं Bajaj Platina फुल टंकी में लगभग 800 किमी का सफर करती है।

फीचर्स और तकनीक

Hero Splendor Plus में i3S तकनीक मिलती है। यह तकनीक ट्रैफिक में बाइक को अपने आप बंद और चालू कर देती है जिससे पेट्रोल बचाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें सुरक्षा के लिए साइड स्टैंड अलर्ट जैसे फीचरस भी दिए गए हैं। हालांकि, आराम के मामले में Bajaj Platina 100 को बेहतर माना जाता है और इसका सस्पेंशन काफी सॉफ्ट है जिससे खराब सड़कों पर झटके कम महसूस होते हैं।

यह भी पढ़ें- अब हाइड्रोजन से चलेगी आपकी पसंदीदा Suzuki Swift, नई तकनीक को किया गया पेश