90,000 किमी चली Hero Splendor: बेचें या कुछ और चलाएं, जानें क्या है सही फैसला
Hero Splendor: हीरो स्प्लेंडर 90,000 किमी चलने के बाद भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, लेकिन माइलेज और शुरुआती पिकअप में कमी आ सकती है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में Hero Splendor को अपनी मजबूती, कम मेंटेनेंस और शानदार माइलेज के लिए जाना जाता है। देश में लाखों लोग इस बाइक का इस्तेमाल रोजाना कम्यूटिंग के लिए करते हैं। लेकिन जब तक यह बाइक 90,000 किमी का सफर तय कर लेती है तो अक्सर मालिकों के मन में सवाल आता है कि क्या इसे बेचना बेहतर है या कुछ मेंटेनेंस कराकर इस्तेमाल करना चाहिए? आइए जानते हैं 90,000 किमी चलने के बाद बाइक कैसे परफॉर्म करती है।
कैसी रहती है परफॉर्मेंस?
- Hero Splendor का 97.22cc इंजन बहुत ही टिकाऊ माना जाता है। समय पर इंजन ऑयल बदलने पर 90,000 किमी चलने के बाद भी यह काम करता रहता है। हालांकि, शुरुआती पिकअप में थोड़ी कमी आ सकती है और हाई-स्पीड पर हल्का वाइब्रेशन फील हो सकता है।
- बात करें माइलेज की तो जहां नई Splendor 65-70kmpl का रहता है वहीं, 90,000 किमी चलने के बा इसका माइलेज 50-55kmpl के आसपास आ सकता है। कॉर्बोटेर/इंजेक्टर और स्पार्क प्लग की सर्विसिंग से इसे बेहतर रखा जा सकता है।
- सस्पेंशन और क्लच: लंबे समय तक चलने की वजह से क्लच प्लेट्स घिस जाती हैं और सस्पेंशन थोड़े सख्य या ढीले हो जाते हैं। अगर खराब रास्तों पर ज्यादा चलाया गया है तो शॉक्स और राइड क्वालिटी में फर्क दिखने लगता है। 90,000 किमी के बाद टाइमिंग चेन, पिस्टन रिंग्स, ब्रेक शूज और टायर बदलने की जरूरत पड़ सकती है। स्पेयर पार्ट्स सस्ते होने की वजह से इसका खर्च बहुत ज्यादा नहीं आता है।
पुरानी स्प्लेंडर बेचना सही है या रखना?
| फैसला | कब बेचना चाहिए? | कब रखना सही है? |
| रखना (Retain) | अगर इंजन धुंआ नहीं दे रहा है और रोजाना का रन-अप कम (10-15 किमी) है। | मामूली खर्चे (₹3,000 - ₹5,000) में सर्विस कराकर इसे अगले 2-3 साल आसानी से चलाया जा सकता है। |
| बेचना (Sell) | अगर इंजन ओवरहॉलिंग का भारी खर्च मांग रहा है और आप लंबी दूरी तय करते हैं। | यदि आप मॉडर्न फीचर्स (ABS, डिजिटल मीटर) और बेहतर सेफ्टी चाहते हैं, तो इसे रीसेल करके नई बाइक लेना समझदारी है। |
Hero Splendor 90,000 किमी चलने के बाद भी अच्छी परफॉर्मेंस देती है अगर इसे अच्छे से मेंटेन कर के रखा जाए तो। अगर आपकी बाइक का इंजन ठीक काम कर रहा है और रीसेल वैल्यू बहुत कम मिल रही है तो इसे थोड़ा मेंटेन करके और भी चलाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Hero ने लॉन्च किया 59km माइलेज और अलॉय-व्हील्स वाले स्कूटर का नया एडिशन, कीमत 76,400 रुपए
