विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hero ने लॉन्च किया 59km माइलेज और अलॉय-व्हील्स वाले स्कूटर का नया एडिशन, कीमत 76,400 रुपए

Published: Fri, 30 Oct 2026 03:06 PM (IST)

Hero Destini 110: हीरो मोटोकॉर्प ने डेस्टिनी 110 का स्पेशल एडिशन पेश किया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 76,000 रखी गई है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hero Motocorp ने अपनी फेमस फैमिली स्कूटर Destini 110 का नया Classic Edition पेश किया है जो एक नए स्टाइल के साथ आता है। फेस्टिव सीजन से पहले यह नया स्पेशल एडिशन डुअल-टोन कलर कॉम्बिनेशन, खास स्ट्राइप डिटेलिंग और एक Exclusive 3D Classic Edition एंबेलम के साथ Destini 110 के लुक को और बेहतर बनाता है।

Hero Destini 110: डिजाइन

सितंबर 2025 में लॉन्च की गई Destini 110 से कंफर्ट, सुविधा और बेहतरीन माइलेज पर फोकस करते हुए भारतीय परिवारों की रोजमर्रा की मोबिलिटी जरूरतों को पूरा करती है। Classic Edition एक अलग नियॉन-रेट्रो डिजाइन ट्रीटमेंट के साथ आता है जो मौजूदा रेंज में एक नया और अट्रैक्टिव लुक जोड़ता है।

कलर और डिजाइन

Hero Destini 110 Classic Edition दो नए डुअल-टोन कलर कॉम्बिनेशन में आता है- ब्राउन इनर पैनल के साथ मैट गोल्डफिश/लाइट इंडस्ट्रिय ग्रे और ब्लैक इनर पैनल के साथ मैट एरीज ब्राउन। इस एडिशन में फ्रंट हैंडल कवर और साइड पैनल पर नई स्ट्राइप्स, कलर्ड मिरर्स, कलर-को-ऑर्डिनेटेड सीट और इनर पैनल, 3D क्लासिक एडिशन बैज और ब्रांडेड रिम टेप शामिल है।

कैसे हैं फीचर्स?

रोज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस Classic Edition में 785mm सीट हाइट दी गई है जिसे इस सेगमेंट में सबसे लंबा बताया गया है। इसके साथ ही इसमें मिलने वाला लेगरूम भी मिलता है। इसके राइडिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर करने के लिए इसमें 12-इंच के फ्रंट और रियर व्हील्स के साथ-साथ 100/80-12 रियर टायर दिया गया है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इसके प्रैक्टिकल फीचर्स में 19-लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, मोबाइल चार्जिंग सुविधा के साथ एक फ्रंट स्टोरेज कंपार्टमेंट और बूट लैंप शामिल हैं। स्कूटर के इस पैकेज को और बेहतर बनाने के लिए इसमें डिजिटल-एनालॉग स्पीडोमीटर, अलॉय-व्हील्स और क्रोम डिटेलिंग दी गई है।

इंजन माइलेज और तकनीक

Hero Destini 110 Classic Edition एक रिफाइंड 110cc इंजन मिलता है जो i3S टेक्नोलॉजी की मदद से माइलेज को भी बनाए रखता है। इसमें नियॉन-रेट्रो डिजाइन के साथ आधुनिक लाइटिंग फीचर्स को जोड़ते हुए LED टेल लैंप और पोजीशन लैंप दिए गए हैं। इस स्पेशल एडिशन की कीमत 76,400 रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 56.2kmpl है।

यह भी पढ़ें- भारत में लॉन्च होगी Harley Davidson की सबसे सस्ती बाइक, कम कीमत में ABS और USD फोर्क्स जैसे फीचर्स