विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hero की ये 4 बाइक्स हैं मिडिल क्लास वालों के लिए बेस्ट, कीमत सिर्फ 56,742 रुपए से शुरू

Published: Thu, 19 Mar 2026 02:30 PM (IST)

Most Affordable Hero Bikes: हीरो कंपनी अपनी सस्ती और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स के लिए मशहूर है। अगर आप ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hero Motocorp देश और दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी में से एक है। इसे अपनी किफायती, लो मेंटेनेंस वाली बाइक्स के लिए जाना जाता है। 100cc सेगमेंट में Hero की बाइक्स जैसे HF 100, Splendor Plus जैसी बाइक्स काफी पॉपुलर है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 बाइक्स के बारे में।

Hero Splendor Plus XTEC 2.0

यह Splendor सीरीज की सबसे आधुनिक बाइक है जिसे नई टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया है। इसमें 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन है जो 8.02 PS पावर और 8.05nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ यह बाइक 73kmpl तक का शानदार माइलेज देती है। इसमें ब्लूटूथ की सुविधा है जिससे आप राइड करते समय कॉल और मैसेज के अलर्ट देख सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 80,214 रुपए से शुरू होती है।

HERO HF 100

यह हीरो की सबसे बेसिक और किफायती मोटरसाइकिल है जो एक वेरिएंट Drum Kick Cast में आती है। इसमें 97.2cc का इंजन है जो 70kmpl तक का माइलेज देता है। इस बाइक में आपको 9.1 लीटर का पेट्रोल टैंक और OBD-2B एमिशन कंप्लायंट इंजन इसे मिलता है। इस Hero Bike की कीमत 59,489 (एक्स-शोरूम) से शूरू होती है।

Hero Passion Plus

यह बाइक उन लोगों के लिए बेस्ट है जो बजट में रहते हुए भी स्टाइलिश और मॉडर्न दिखने वाली बाइक चलाना चाहते हैं। इस बाइक में 97.2cc का इंजन, तगड़ा माइलेज, स्पोर्टी ग्राफिक्स, बेहतर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सीट कंफर्ट मिलता है जो इसे एक अच्छा ऑप्शन बनाती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 76,941 से शुरू होती है।

Hero HF Deluxe

यह Hero की कम कीमत और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक है। इसमें 97.2cc का इंजन है जो 70kmpl तक का माइलेज देती है। इस बाइक का वजहन सिर्फ 110 किलो हो जिससे इसे भीड़-भाड़ वाली जगहें या ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलाना आसान है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 56,742 से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें- घर पर EV चार्ज करने समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो उठाना पड़ेगा भारी नुकसान