विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर पर EV चार्ज करने समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो उठाना पड़ेगा भारी नुकसान

Published: Sat, 07 Mar 2026 10:30 AM (IST)

EV Chraging Tips: पब्लिक चार्जिंग पॉइंट का धीरे-धीरे विस्तार हो रहा है। इसलिए ज्यादातक कार मालिक अपनी गाड़ियों को धर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में अब EV का क्रेज बहुत बढ़ गया है। सड़कों पर इलेक्ट्रिक स्कूटर दिखना आम बात है और बहुत सारे लोग अब इलेक्ट्रिक कारें भी खरीदने लगे हैं। चूंकि, अभी बाहर चार्जिंग स्टेशन ढूंढना थोड़ा मुश्किल है इसलिए ज्यादातर लोग अपनी गाड़ी घर पर ही चार्ज करना पसंद करते हैं। लेकिन घर पर चार्ज करने समय आपको इन 5 बातों का ध्यान रखना चाहिए।

चार्जिंग केबल की जांच

कार की Charging Cables को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। अगर केबल कहीं से कटी हुई है या इसका प्लग ढीला है तो उसे बिल्कुल इस्तेमाल न करें। अगर चार्जिंग के समय तार या प्लग गर्म हो रहे हैं तो उसे तुरंत बदलना ही समझदारी है। सही तरीके से चार्ज करने पर बैटरी भी लंबे समय तक चलेगी और शॉर्ट सर्किट का खतरा भी कम रहेगा।

एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करना ठीक?

नहीं, EV चार्ज करने के लिए एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। गाड़ी को चार्ज होने में समय लगता है और लंबे समय तक एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करने से उसकी तारें बहुत ज्यादा गर्म होकर जल सकती हैं। सबसे सेफ तरीका है कि आप चार्जर को सीधे दीवार पर लगे मजहूत और अच्छी क्वालिटी वाले सॉकेट में ही लगाएं।

कंपनी का चार्जर ही सबसे बेस्ट

EV के लिए उसी चार्जर का इस्तेमाल करें जो कंपनी ने गाड़ी के साथ दिया है। कंपनी का चार्जर गाड़ी के बैटरी मैनेजनेंट सिस्टम (BMS) के हिसाब से ही बनाया जाता है जिससे बैटरी सुरक्षित रहे। बाहर के सस्ते या लोकल चार्जर से गाड़ी ओवरहीट हो सकती है जिससे आग लगने का खतना रहता है। सही चार्जर के इस्तेमाल से बैटरी लंबे समय तक खराब नहीं होती।

बैटरी फुल होने पर चार्ज से निकाल दें

आजकल आने वाली EV में बैटरी 100% होती ही चार्जिंग रुक जाती है। भले ही कट-ऑफ की सुविधा दी गई हो लेकिन समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। बैटरी फुल होने के बाद घंटों तक प्लग-इन छोड़ना सही नहीं माना जाता और इससे बैटरी की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- Thar Gang: भारत के किस शहर में हैं सबसे ज्यादा महिंद्रा थार? टॉप-5 की लिस्ट में इस शहर ने मारी बाजी

किस जगह पर चार्ज करना सबसे ठीक?

जहां EV चार्ज हो रही हो वह जगह बिल्कुल ड्राई होनी चाहिए। साथ ही वहां हवा आने-जाने का रास्ता होना चाहिए जिसेस चार्जिंग के दौरान निकलने वाली गर्मी बाहर निकल सके। मानसून या बारिश के समय इस बात का ध्यान रखें कि पार्किंग में पानी जमा न हो। अगर स्कूटर की बैटरी निकालकर चार्ज करते हैं तो उसे जमीन पर न रखें, बल्कि किसी टेबल या शेल्फ पर रखना ज्यादा सुरक्षित होता है।