विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Ertiga से Bolero Neo: ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती 7-सीटर SUV, कीमत 5.76 लाख से शुरू

Published: Sat, 26 Sep 2026 06:19 PM (IST)

Most Affordable SUV: अगर आप अपनी बड़ी फैमिली के लिए एक कम बजट में 7 सीटर SUV की तलाश में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपका परिवार बड़ा है या आप अक्सर ही दोस्तों के साथ लंबी ट्रिप पर जाते हैं तो एक 7-सीटर गाड़ी सबसे बढ़िया विकल्प साबित होती है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बजट-फ्रेंडली 7-सीटर गाड़ियों की मांग काफी ज्यादा है। यहां हम आपको भारत की 5 सबसे सस्ती 7-सीटर गाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनमें बेहतरीन फीचर्स और परफॉर्मेंस मिलती है।

Renault Triber

यह देश की सबसे सस्ती 7-सीटर गाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। यह कम बजट में आने वाली काफी फ्लेक्सिबल गाड़ी मानी जाती है। इसमें 1.0 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है और यह 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स विकल्प के साथ आती है। इसमें 8-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, मॉड्यूलर डिटैचेबल सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपए है।

Mahindra Bolero

रफ-एंड-टफ इस्तेमाल के लिए Mahindra Bolero एक काफी भरोसेमंद 7-सीटर SUV है। इसमें 1.5 लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है जिसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर स्टीयरिंग, रियर पार्किंग सेंसर्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपए है।

Mahindra Bolero Neo

अगर आपको Bolero की मजबूती के साथ मॉडर्न SUV लुक और बेहतर कंफर्ट चाहिए तो Bolero Neo एक शानदार विकल्प है। इसमें 1.5 लीटर mHawk100 डीजल इंजन दिया गया है जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें 7-इंच की टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल, मल्टी-टेरेन तकनीक (MTT), अलॉय व्हील्स और रियर AC वेंट्स।

Maruti Suzuki Ertiga

यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर गाड़ियों में से एक है। यह अपने प्रीमियम कंफर्ट और शानदार माइलेज के लिए भी काफी पसंद की जाती है। इसमें 1.5 लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है जो पेट्रोल और फैक्ट्री-फिटेड CNG दोनों विकल्पों के साथ आता है। इसमें स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स और क्रूज कंट्रोल जैस फीचर्स हैं और एक्स-शोरूम कीमत 8.85 लाख से शुरू है।

Citroen Aircoss

Citroen Aircross एक स्टाइलिश 7-सीटर SUV है जो अपने बेहतरीन राइड कंफर्ट के लिए मशहूर है। इसमें 1.2 लीटर का NA पेट्रोल और 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। साथ ही, इसमें 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रियर रूफ-माउंटेड AC वेंट्स और एडवांस सस्पेंशन सेटअप हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.89 लाख रुपए से शुरू है।

यह भी पढ़ें- Maruti Fronx Facelift भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च, मिलेगा 1.2 लीटर NA इंजन और कई फीचर्स