फेस्टिव सीजन में गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, इन टिप्स से बचा सकते हैं और भी रुपये
त्योहारी सीज़न में नई कार खरीदते समय पैसे बचाने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए हैं। इनमें कंपनी ऑफर्स, ...और पढ़ें

त्योहारी सीजन में नई कार खरीदने के टिप्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन आते ही हर तरफ बाइक से लेकर कार पर बंपर छूट और ऑफर के विज्ञापन दिखाई देने लग जाते हैं। अखबारों से लेकर टीवी चैनलों तक पर इनके विज्ञापन दिखने लगते हैं। बहुत से लोग इन ऑफर्स को देखकर तुरंत बुकिंग कर लेते हैं और मोलभाव करना भूल जाते हैं। इसकी वजह से अपनी गाढ़ी कमाई के 50 हजार से लेकर लाख रुपये तक नहीं बचा पाते हैं। हम यहां पर कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं कार की कीमत को और भी कम करवा सकते हैं।
1. कंपनी के ऑफर्स को चेक करें
फेस्टिव सीजन शुरू होते ही कार कंपनियां अक्सर ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए अलग-अलग डिस्काउंट ऑफर पेश करती है। इसलिए कार खरीदने से पहले केवल अपने नजदीकी शोरूम के डील पर ही निर्भर न रहें। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ अलग-अलग डीलर्स की तरफ से मिल रहे ऑफर्स को भी चेक करते रहे। इतना ही नहीं, नवरात्रि और दीवाली के आसपास कई कंपनियां कुछ खास ऑफर भी देती है। उनपर भी नजर बनाए रखें।
2. आसापास के कई डीलर्स से करें बात
बहुत से लोग एर बी शोरूम में जाकर अपनी नई कार की डील फाइनल कर लेते हैं। बल्कि इसके उलट आपको जिस कार को खरीदने का मन बना चुके हैं, उसकी कीमत और उसपर मिल रहे ऑफर के लिए केवल एक शोरूम से कोटेशन न लें। इसके बजाय आपको अपने आसपास बाकि शोरूम पर भी विजिट करके उस पर मिल रहे आफर के बारे में पता करें और जहां पर आपको सबसे ज्यादा छूट मिले वहां से उस कार को खरीदें।
3. पुरानी स्टॉक वाली कार भी चेक करें
अक्सर देखने के लिए मिलता है कि हाल ही में लॉन्च हुए मॉडल के अलावा पुराने स्टॉक वाली नई कार पर भी विचार कर सकते हैं। यहां पर पुराने स्टॉक का मतलब इस्तेमाल की हुई या खराब कार से नहीं है। इसका मतलब ऐसी नई कार से है, जो डीलर के पास कुछ समय से स्टॉक में खड़ी होने से है। इसका फायदा यह होता है कि डीलर्स को लंबे समय से खड़ी कार का स्टॉक निकालना होता है। ऐसे में उन कारों पर कुछ अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। हालांकि, ऐसी कार खरीदने से पहले उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट और स्टॉक की जानकारी को जरूर चेक कर लें।
4. एक्सचेंज ऑफर चेक करें
अगर आपके पास पहले से कार है और आप उसे बदलकर नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो एक्सचेंज ऑफर के बारे में डीलर से जरूर पूछें। त्योहारों के दौरान कंपनियां और डीलर्स पुराने वाहन पर एक्सचेंज बोन या दूसरे ऑफर्स दे सकती है। इससे आपकी पुरानी कार की वैल्यू नई कार की खरीद में एडजस्ट हो सकती है। इससे आपके जेब पर कम असर पड़ेगा। इतना ही नहीं अपनी पुरानी कार की कीमत का अंदाजा अलग-अलग जगह से जरूर लगवा लें, इससे आपको अपनी कार की सही कीमत का पता चल जाएगा।
5. इंश्योरेंस और एक्सेसरीज पर दें ध्यान
नई कार खरीदते समय केवल एक्स-शोरूम कीमत पर ही खर्च नहीं होता है। इंश्योरेंस, एक्सेसरीज और दूसरे चार्ज के जुड़ने पर रकम बढ़ जाती है। इसलिए इंश्योरेंस के लिए केवल डीलर पर निर्भर न रहें। बाकी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी जरूर चेक करें। इससे आपको अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से ऑप्शन सिलेक्ट करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, फ्लोर मैट, सीट कवर, कार परफ्यूम, बॉडी कवर और कुशन जैसे एक्सेसरीज को डीलर से लेने के बजाय आफ्टर मार्केट से भी खरीद सकते हैं। वहां पर आपको ये चीजों डीलर के मुकाबले सस्ती मिल सकती है।
