Electric Car सर्विसिंग के दौरान किन गलतियों से हो सकता है भारी नुकसान, पढ़ें और बचाएं हजारों रुपये
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माता नए विकल्प बाजार ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत सहित दुनिया के सभी देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में कई वाहनों को पेश किया जा रहा है। भारत में भी कई निर्माता इस सेगमेंट में कई विकल्प ऑफर कर रहे हैं। लेकिन नई तकनीक के कारण लोगों को अभी इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है। इसी कारण सर्विस के समय कुछ गलतियां होने के कारण बड़ा नुकसान होने का खतरा भी बढ़ जाता है। किस तरह से अपनी ईवी को नुकसान से बचाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
समय पर सर्विस है जरूरी
किसी भी इंजन वाली कार की तरह ही इलेक्ट्रिक कार की भी सर्विस होती है। सामान्य इंजन वाली कारों के मुकाबले इलेक्ट्रिक कार की सर्विस लंबे समय बाद होती है, जिस कारण कई लोग भूल जाते हैं और सर्विस में देरी हो जाती है। इस तरह की गलती के कारण इलेक्ट्रिक कार को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए हर बार समय पर अपनी ईवी की सर्विस करवानी चाहिए।
सर्विस सेंटर पर दें जानकारी
गाड़ी चलाते हुए अगर किसी भी तरह की परेशानी आपको अपनी इलेक्ट्रिक कार में समझ आ रही है, तो उसकी जानकारी सर्विस सेंटर पर जरूर देनी चाहिए। इस तरह से जानकारी देने के कारण गाड़ी में उस परेशानी से संबंधित पार्ट की चेकिंग हो जाती है और भविष्य में उस परेशानी से बचा जा सकता है।
मोटर, बैटरी की चेकिंग जरूरी
हर बार सर्विस पर अपनी ओर से मोटर और बैटरी की चेकिंग करवानी चाहिए। इससे आपको बैटरी और मोटर की सही क्षमता के साथ ही पूरी जानकारी भी मिल जाती है। इसी के साथ कई बार ओटीए अपडेट भी आते हैं जो सर्विस के समय करवाने से आपको फायदा मिल सकता है।
अन्य पार्ट्स भी करवाएं चेक
सर्विस सेंटर पर जब गाड़ी लेकर जाते हैं तो टायर, ब्रेक पैड, लाइट्स को भी चेक करवाना बेहतर होता है। इससे खराब पार्ट को समय पर ही हटाया जा सकता है और उसकी जगह नए पार्ट को कार में लगाया जा सकता है। जिससे आपके हजारों रुपये की बचत हो सकती है।
