विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EV Care Tips: आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो सकती है बेकार? इन 5 गलतियों से बचें और बढ़ाएं लाइफ

Published: Sat, 28 Mar 2026 07:30 PM (IST)

EV Care Tips: अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक कार है तो इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए कछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क. नई दिल्ली। अगर आप इस डर से EV नहीं खरीद रहे हैं कि यह कम सालों तक ही चलेगी तो आप गलत हैं। आजकल नई कंपनियां बैटरी लाइफटाइम वारंटी देती हैं। पेट्रोल-डीजल कारों की तरह ही लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक कार का ध्यान रखना जरूरी भी है।

फास्ट चार्जिंग अच्छी या बुरी

आजकल कई इलेक्ट्रिक कारों में फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है जिससे कार 30-45 मिनट में चार्ज हो जाती है। साधारण चार्जर से इसमें 7-8 घंटे लगते हैं। फास्ट चार्जिंग में बैटरी को बहुत कम समय में ज्यादा पावर दी जाती है जिससे गर्मी पैदा होती है। यह धीरे-धीरे बैटरी की सेहत पर बुरा असर डालता है।

फास्ट चार्जर का इस्तेमाल तभी करें जब आपके पास समय कम हो या आपको लंबी यात्रा पर जाना हो। रोजाना के इस्तेमाल के लिए घर पर नॉर्मल चार्जर से ही कार को चार्ज करना बेहतर होता है।

बैटरी फुल चार्जिंग

इलेक्ट्रिक कार में सबसे जरूरी हिस्सा बैटरी ही होती है। कई कंपनियां इस पर लाइफटाइम वारंटी देती है जिससे बड़ी खराबी आने पर चिंता नहीं करनी पड़ती। कार की बैटरी को हर समय 100% चार्ज रखना जरूरी नहीं है। फोन की ही तरह इसे 20 से 80% के बीच चार्ज रखना सबसे अच्छा है।

साथ ही, इस बात का खास ध्यान रखें कि बैटरी पूरी तरह खत्म न हो। जब चार्जिंग 20% से कम हो जाए तो चार्जर कनेक्ट कर दें। इससे बैटरी हेल्थ अच्छी रहती है।

छांव में पार्क करें

गर्मी के दिनों में जब तापमान 40-45 डिग्री तक पहुंच जाता है तो अपनी इलेक्ट्रिक कार को हमेशा छांव या कवर्ड पार्किंग में खड़ा करें। धूप में खड़ी कार की बैटरी बहुत ज्यादा गर्म हो सकती है। अगर कार पहले से ही धूप में खड़ी होकर गर्म है तो उसे चार्ज करने से बैटरी और भी ज्यादा गर्म हो सकती है जो उसकी सेहत के लिए खराब है।

ड्राइविंग स्टाइल और बैटरी की हेल्थ

इलेक्ट्रिक कारें अपनी रफ्तार के लिए जानी जाती हैं लेकिन इन्हें बहुत तेज भगाना और फिर अचानक ब्रेक लगाना बैटरी पर दबाव डालता है। इससे बैटरी जल्दी खराब हो सकती है। कार को हमेशा आराम से और स्मूथ तरीके से चलाएं। इससे बैटरी की लाइफ बेहतर रहती है।

यह भी पढ़ें- Renault Duster या Skoda Kushaq: कम बजट में कौन सी SUV है असली किंग? यहां देखें एक-एक अंतर