विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपकी गाड़ी से भी निकलता है सामान्य से ज्यादा धुआं? हो सकते हैं गंभीर परिणाम, इन टिप्स से तुरंत करें ठीक

By Sonali SinghEdited By:
Published: Mon, 12 Sep 2022 02:16 PM (IST)

अगर आपकी कार भी बाकी गाड़ियों से ज्यादा धुआं निकालती है तो इसे अनदेखा करना आपको भारी पड़ सकता है। ...और पढ़ें

कार से निकलने वाले धुएं को ऐसे करें कम
कार से निकलने वाले धुएं को ऐसे करें कम

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। हमने अक्सर देखा है कि बहुत सी गाड़ियों के साइलेंसर से सामान्य से ज्यादा धुआं निकलता है। बहुत बार ये काले धुएं के रूप में होता है तो कई बार गाड़ियों से सफेद धुएं को भी निकले हुए देखा गया है। ज्यादातर लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह समस्या आपके कार के इंजन को खराब कर सकती है। जिससे आपको इसकी मरम्मत में हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तो चलिए आज हम आपको कारों से ज्यादा निकलने वाले धुएं का कारण बताएंगे और इस समस्या से कैसे निपटा जाए, इसके लिए कुछ आसान से टिप्स के बारे में जानेंगे।

कार से ज्यादा धुआं निकलने के कारण

कारों से मुख्य रूप से तीन तरह के धुएं को निकलते देखा गया है। इनमें सबसे सामान्य है ग्रे रंग का धुआं, लेकिन अगर आपके कार के साइलेंसर से सफेद या काले रंग का धुआं निकलता है तो इसकी वजह कारों के टाइप्स के मुताबिक अलग-अलग हो सकता है। कंबशन इंजन में इसकी वजह एयर फिल्टर का ब्लॉक होना, कार में फ्यूल का गलत ग्रेड होना, इंजन ओवरहीटिंग, पिस्टन के रिंग, वाल्व या सिलेंडर में खराबी, इंजेक्शन सिस्टम का खराब होना जैसे कारण हो सकते हैं।

वहीं, CNG वाली गाड़ियों में कार्बोरेटर, चोक, फ्यूल इंजेक्शन या इमेनशन सिस्टम में खराबी, फटा हुआ ब्लॉक या सिलेंडर हेड का टूट जाना, मेनफोल्ड का ब्लॉक होना जैसे कारण हो सकते हैं। इस तरह के सभी कारणों से कार के इंजन से ज्यादा धुआं निकलने लगता है।

इन टिप्स को करें फॉलो

1. कार में न दें ज्यादा लोड

अगर आपकी कार के एग्जॉस्ट से ज्यादा धुआं निकलना शुरू हो गया है तो सबसे पहले कार पर ज्यादा लोड न दें। इसके लिए आप कार में पड़े अतिरिक्त समानों को बाहर रख सकते हैं। साथ ही जब भी ड्राइविंग करें कम लोगों को साथ लें जाए। इससे इंजन पर कम दबाव पड़ेगा।

2. तुरंत चेक कराएं इंजन

खराबी की मुख्य वजह ऊपर दिए गए कारणों में से एक या कोई इंजन में आई अन्य खराबी भी हो सकती है। इसलिए सबसे पहले किसी अच्छे मकैनिक से अपनी कार की जांच करवाएं।

3. खराब पार्ट्स का तुरंत करवाएं मरम्मत

मकैनिक द्वारा जांच में खराब पाए गए पार्ट्स को जितनी जल्दी हो सके ठीक करवाएं। किसी छोटे से पार्ट्स में आई खराबी भी कार के इंजन पर गहरा प्रभाव डाल सकती है, जिससे कार की परफॉर्मेंस खराब होने लगती है।

4. समय पर सर्विसिंग है जरूरी

बहुत बार ऐसा देखा गया है कि आपकी गाड़ी में कोई खराबी नहीं होने के बावजूद यह बहुत ज्यादा धुआं निकलाती है। ऐसा लंबे समय तक सर्विसिंग नहीं होने के कारण होता है। सर्विसिंग लेट कराने की वजह से इंजन पर दबाव बढ़ने लगता है। ऐसे में कई बार कार धुंआ फेंकने लगती है। इसलिए समय-समय पर अपनी कार की सर्विसिंग कराते रहें।