दिल्ली में 'NO PUC NO FUEL' नियम लागू, ऐसे करें ऑनलाइन जांच और हजारों के चालान से बचें
PUCC Certificate Validity: दिल्ली में पेट्रोल के लिए PUC को अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए पेट्रोल पंप पर जाने ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली में पेट्रोल पंपों पर अब पेट्रोल लेने के लिए PUC का होना अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने No PUC No Fuel नीति की घोषणा की है और साथ ही 1 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी में नॉन BS-6 गाड़ियों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इसके आधार पर, अगर PUCC एक्सपायर हो जाता है तो भारी चालान कट सकता है। साथ ही, पेट्रोल पंपों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना वैलिड PUC के पेट्रोल-डीजल देने से मना कर दें।
पहले ही करें जांच
कार मालिकों को सलाह दी गई है कि वे पेट्रोल पंप पर पहुंचने ऑनलाइन ही अपने PUC की वैलिडिटी की जांच कर लें। सरकारी परिवहन पोर्टल या mParivahan ऐप पर यह प्रक्रिया पूरी करने में सिर्फ कुछ मिनट ही लगते हैं। इसके लिए आपकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर के आखिर के 5 अक्षर चाहिए होते हैं।
कैसे करें चेक?
सबसे पहले परिवहन वेबसाइट को खोलें, फिर Online Services पर जाएं और PUCC का ऑप्शन चुनें। इसके बाद अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और अपनी RC पर लिखे चेसिस नंबर के लास्ट 5 वर्ड्स को डालें। इसके बाद कैप्चा कोड भरें और PUC डिटेल्स पर क्लिक करें। अगला पेज खुलते ही उसपर सर्टिफिकेट नंबर, वैलिडिटी डेट्स और टेस्ट के दौरान दर्ज किए गए एमिशन के आंकड़े दिखाएगा।
क्या है आगे का प्रोसेस?
Android या IOS ऐप में साइन इन करें और अगर आफकी गाड़ी पहले से इस लिस्ट में नहीं है तो उसे एड कर लें। होम स्क्रीन पर गाड़ी की प्रोफाइल या व्हीकल सेक्शन को खोलें और फिर वैलिडिटी देखने के लिए PUCC को चुनें। अगर आपके एक से ज्यादा गाड़ियां हैं तो आप उन सभी को एक ही जगह पर सिक्योर तरीके से रख सकते हैं।
PUC की वैलिडिटी
एक नई गाड़ी रजिस्ट्रेशन की तारीख से एक साल के लिए कवर होती है। उसके बाद, यह सर्टिफिकेट आमतौर पर एक बार में 6 महीने के लिए वैध रहता है। अक्सर लोग इस 6 महीने की साइकिल को भूल जाते हैं तो इसके लिए आप एक्सपायरी डेट से एक हफ्ते पहले का रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। क्योंकि, अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो बिना इसके पेट्रोल मिलने में मुश्किल आ सकती है।
अभी हुआ है टेस्ट तो क्या करें?
अगर आपका टेस्ट अभी हाल-फिलहाल में ही हुआ है तो थोड़ा इंतजार करें और कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें। तब तक के लिए ऑनलाइन रिकॉर्ड आने तक टेस्टिंग सेंटर से मिला पेपर सर्टिफिकेट अपने पास सुरक्षित रखें। रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर के वर्ड्स में टाइपिंग की गलती की जांच अच्छे से करें जिससे आगे जाकर आपको कोई समस्या न उठानी पड़े।
पहले ही करा लें टेस्ट
अगर आप दिल्ली या उसके आस-पास के रहते हैं तो आप एक्सपायरी वाले दिन से कुछ दिन पहले की दोबारा जांच करा लें। इससे अगर PUC जांच में कोई गाड़ी फेल हो जाती है तो उसे ठीक कराने और दूसरा टेस्ट कराने का आपको भरपूर समय मिल जाता है। नहीं तो, अगर एक्सपायरी डेट के बाद आप जांच कराते हैं और अगर वह फेल हो जाए तो रोड पर ड्राइविंग/राइडिंग के वक्त आपका चालान भी कट सकता है।
