विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BYD भारत में लॉन्च करेगा अपनी पहली PHEV SUV 'Seal U', मिलेगी 1000 किमी की रेंज और एडवांस फीचर्स

Published: Sat, 26 Sep 2026 07:29 PM (IST)

BYD Seal U PHEV: BYD भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड SUV Seal U को 2026 के अंत तक लॉन्च ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। चीनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता BYD की भारतीय सब्सिडरी BYD इंडिया ने हाल ही में भारत में अपनी पेटेंटेज DMi सुपर प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक का पहली बार प्रदर्शन किया है। कंपनी का कहना है कि BYD Seal U देश में इस DMi सुपर प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक वाली पहली SUV होगी। इसे भारत में 2026 के अंत कर लॉन्च किया जाएगा जिसके प्रोटोटाइप को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

कैसा होगा डिजाइन?

BYD Seal U में ब्रांड की ओशियन एस्थेटिक्स डिजाइन लैंग्वेज दी गई है। इसमें एक शार्प फ्रंट फेस और स्प्लिट-स्टाइल LED हेडलाइट्स दी गई हैं। इसके अलावा, इसमें एक मुड़ा हुआ बोनट, बड़े एयर वेंट्स और सामने की तरफ एक छोटा बैश प्लेट मिलता है। साइड में, 19-इंच के अलॉय व्हील्स के साथ स्लोपिंग रूफलाइन भी दिखती है। वहीं, इसके रियर में एक वाइपर, रूफ स्पॉइलर एक स्किड प्लेट और कनेक्टिंग LED टेललाइट्स दी गई हैं।

केबिन और इंफोटेनमेंट

BYD Seal U 6 दुनिया की तकनीकी तौर पर सबसे एडवांस SUVs में से एक है। इसमें 12.3 इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस एप्पल कारप्ले व एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 15.6 इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दी गई है। साथ ही, इसमें 10-स्पीकर इंफिनिटी साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 7 एयरबैग दिए गए हैं।

इंजन और बैटरी

BYD Seal U 6 में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन या 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। पेट्र्रोल इंजन को प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है और कंपनी इस SUV के साथ 18.3kWh या 26.6kWh बैटरी पैक का विकल्प देती है। यह SUV 336hp तक की पावर जनरेट करता है और 26.6kWh बैटरी पैक के साथ 140 किमी तक की प्योर ईवी रेंज दे सकती है।

यह SUV 18kW की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसमें व्हीकल-टू-लोड फंक्शन भी दिया गया है। Sealion 6 में 60-ल्टीर का फ्यूल टैंक दिया गया है और फुल टैंक के साथ इसकी रेंज 1000 किमी से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें- Maruti Fronx Facelift भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च, मिलेगा 1.2 लीटर NA इंजन और कई फीचर्स